MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • अफगानिस्तान में तालिबान शासन का महिलाओं पर कहर जारी: अब वीमेन मिनिस्ट्री खत्म, महिलाओं की नौकरियां छीनी

अफगानिस्तान में तालिबान शासन का महिलाओं पर कहर जारी: अब वीमेन मिनिस्ट्री खत्म, महिलाओं की नौकरियां छीनी

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान का शासन होते ही महिलाओं की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। अब अधिकारिक रूप से तालिबान शासन ने सरकार में वीमेन मिनिस्ट्री को खत्म कर दिया है। तालिबान शासन में महिलाओं का मंत्रालय नहीं होगा। राजधानी काबुल में वीमेन मिनिस्ट्री का साइन बोर्ड बदल दिया गया है। यहां काम करने वाली महिला कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें बिल्डिंग में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। महिला मंत्रालय की बिल्डिंग पर ‘मिनिस्ट्रीज ऑफ प्रेयर एंड गाइडेंस एंड द प्रमोशन ऑफ वर्च्यू एंड प्रिवेंशन ऑफ वाइस’का बोर्ड लगा दिया गया है। इस मंत्रालय में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को आने से रोक दिया गया है। उनका प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 17 2021, 10:47 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

वीमेन मिनिस्ट्री खत्म करने और महिला कर्मचारियों को काम से निकाले जाने से उन घरों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है जहां घर की कमाऊ सदस्य महिला ही है। हजारों घरों में अब रोजी रोटी का संकट पैदा होने लगा है। आने वाले भविष्य में भी ऐसे घरों में हाहाकार मचने की आशंका जताई जा रही है। 

 

26

कुछ दिनों पहले ही तालिबान के प्रवक्ता सैयद जकीरूल्लाह हाशमी ने महिला अधिकारों की मांग को लेकर कहा है कि महिलाएं घर पर रहकर बच्चा पैदा करें। कैबिनेट में उनके लिए कोई जगह नहीं है। महिलाओं को मंत्री नहीं बनाया जा सकता है, उनको घर पर रहकर बच्चा ही पैदा करना चाहिए। 

 

36

नौकरी की उम्मीद खत्म होते देख एक महिला ने हताशा में कहा कि मैं अपने घर की एकमात्र कमाने वाली सदस्य हूं। 
 

 

46

अफगानिस्तान की हालिया रिपोर्ट बताती है कि जहां भी तालिबान पहुंचा वहां की महिलाओं की जिंदगी नर्क सी बना दी है। महिलाओं और लड़कियों की ऐसी हालत है कि वे पैर की उंगलियों को भी खुला नहीं छोड़ सकती है। 

 

56

1997 से 2001 तक अफगानिस्तान में तालिबान आतंकवाद के शुरुआती दिनों में, महिलाओं के पास सख्त कानून थे, और तालिबान ने दावा किया कि मुस्लिम शरिया कानून के तहत महिला के लिए विशेष नियम थे।

 

66

दरअसल, 15 अगस्त को तालिबान ने पूरे अफगानिस्तान की सत्ता पर नियंत्रण स्थापित कर लिया था। इसके पहले यहां के राष्ट्रपति अशरफ गनी रातों रात भाग गए थे। आलम यह कि राष्ट्रपति के बाद यहां के तमाम बड़े नेता, मंत्री, अधिकारी पलायन कर गए थे। 

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ई-ऑक्शन: सुहास एलवाई के बैडमिंटन की बोली दस करोड़ रुपये, नीरज चोपड़ा का जेवलिन 1.80 करोड़ तो राममंदिर मॉडल 10 लाख रुपये

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का किया ऐलान, जितेंद्र सिंह बनाए गए चेयरमैन

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved