- Home
- World News
- कौन था अलकायदा आतंकी अब्देलमालेक ड्रॉकडेल, जिसकी फ्रांस को 7 साल से थी तलाश, अब हुआ ढेर
कौन था अलकायदा आतंकी अब्देलमालेक ड्रॉकडेल, जिसकी फ्रांस को 7 साल से थी तलाश, अब हुआ ढेर
पेरिस. दुनियाभर के देश इन दिनों आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। इस जंग में फ्रांस को बड़ी कामयाबी मिली है। फ्रांस ने माली में नॉर्थ अफ्रीका के अलकायदा चीफ अब्देलमालेक ड्रॉकडेल को ढेर कर दिया है। यह ऑपरेशन फ्रांस और माली ने संयुक्त रूप से चलाया था। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली इसे बड़ी कामयाबी बताया। उन्होंने कहा, आतंकवाद के खिलाफ यह जंग जारी रहेगी।

रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने बताया, माली में चले ऑपरेशन के दौरान आईएस संगठन का एक बड़ा कमांडर दबोच लिया। उन्होंने कहा, हम आतंकवाद के खिलाफ यह जंग जारी रखेंगे। फ्रांस ने माली मे 2013 ही हजारों सैनिक तैनात कर रखे हैं। ये यहां आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।
पार्ली ने शुक्रवार को बताया कि हमारी सेना ने 2 जून को स्थानीय सुरक्षाबलों के साथ मिलकर आतंकी अब्देल के गुप्त ठिकानों पर हमला किया था। आतंकी उत्तरी अल्जीरिया के पहाड़ी इलाके में छिपे थे। इस ऑपरेशन में कई आतंकी भी मारे गए।
फ्रांस को अब्देल की पिछले 7 सालों से तलाश थी। वह उत्तरी अफ्रीका में सबसे बड़ा सरगना था। वह स्थानीय आतंकियों को जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुसलमीन (जेएनआईएम) से जोड़ता था। यह अल कायदा का सहयोगी संगठ है। यह माली और आसपास के देशों में आतंक फैलाता रहा है।
कौन था अब्देल ?
अब्देल अलकायदा इस्लामिक मगरेब का प्रमुख था। वह अलकायदा के सभी बड़े ऑपरेशन को हेड करता था। इतना ही नहीं वह इसके साथ अल-इस्लाम वल-मुसलमीन को भी लीड करता था। अफगानिस्तान में भी उसकी अहम भूमिका रही है।
अल्जीरिया की अदालत ने 2012 में उसे मौत की सजा सुनाई थी। अब्देल ने कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया है। अल्जीरिया में 2007 में हुए बम धमाकों में 22 लोग मारे गए थे। इस हमले के पीछे उसी का हाथ बताया जाता है।
एक आईएस आतंकी भी गिरफ्तार
फ्रांस की रक्षा मंत्री के मुताबिक, उत्तरी अफ्रीका में 5200 सैनिक तैनात हैं। 19 मई को ग्रेटर सहारा से आतंकी मोहम्मद अल मराबत गिरफ्तार किया गया था। (रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली)
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।