- Home
- World News
- शख्स ने किए 93 महिलाओं के मर्डर, फिर बनाता था स्केच; अब खतरनाक सीरियल किलर को मिली बुरे कर्मों की सजा
शख्स ने किए 93 महिलाओं के मर्डर, फिर बनाता था स्केच; अब खतरनाक सीरियल किलर को मिली बुरे कर्मों की सजा
वॉशिंगटन. अमेरिका में सबसे खतरनाक सीरियल किलर सैमुअल लिटिल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लंबे वक्त से बीमार था और जेल में ही सड़ने को मजबूर था। सैमुएल को अमेरिका का सबसे खतरनाक सीरियल किलर कहा जाता है। उसने 30 साल में 93 लोगों की हत्या की थी। चौंकाने वाली बात ये है कि इसमें से ज्यादातर महिलाएं थीं। पुलिस अभी तक उसके द्वारा जेल में बनाए गए महिलाओं के चित्रों से मृतकों की पहचान कर रही थी।

सैमुअल को डायबिटीज, हार्ट और अन्य बीमारियां थीं। वह 2014 से जेल में बंद था। बीमार होने के बाद उसे कैलिफोर्निया में एक हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। लिटिल को कई बार पकड़ा गया, वह हर बार हत्याओं से इनकार करता रहा। लेकिन बाद मे पुलिस के हत्थे चढ़ा।
पुलिस ने लिटिल से करीब 700 घंटे पूछताछ की थी। इसके बाद उसने अपने गुनाहों को कबूला था। कई हत्याएं ऐसी थीं, जिनका किसी को सुराग भी नहीं मिला था।
सैमुअल एक आर्टिस्ट भी था। उसने जिन लोगों की हत्या की थी, उनके चित्र बनाकर उनके नाम भी बताए थे। उसने ये भी बताया था कि कहां किस साल किस की हत्या की।
सैमुअल लिटिल ने 1970 से 2005 के बीच में 93 लोगों की हत्या स्वीकार की थी। ज्यादातर हत्याएं फ्लोरिडा और दक्षिणी कैलिफोर्निया में की थीं।
जांच में 60 हत्याओं को सही पाया गया था। हालांकि, अन्य हत्याओं पर जांच करने वाले अधिकारी ने संदेह नहीं जताया। जांच अधिकारी के मुताबिक, सैमुअल ने जब भी कुछ बताया, वह कभी गलत साबित नहीं हुआ। सैमुअल ने जिन लोगों की हत्या की उनमें लगभग सभी महिलाएं थीं। इनमें से ज्यादा वेश्या, नशा करने वालीं या गरीब घर की थीं।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।