- Home
- World News
- कोरोना वायरस : लॉकडाउन के चलते नहीं हो पाई शादी, तो जोड़ा पहन दुल्हनों ने किया अनोखा विरोध
कोरोना वायरस : लॉकडाउन के चलते नहीं हो पाई शादी, तो जोड़ा पहन दुल्हनों ने किया अनोखा विरोध
रोम. कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में है। अब तक इस महामारी से 5.41 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन और तमाम तरह के प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। हालांकि, कुछ देशों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रतिबंधों में छूट भी दी गई है। हालांकि, कोरोना के इस दौर में दुनियाभर में शादियों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। तमाम लोगों की शादियां टल गईं तो तमाम लोगों ने बिना मेहमान और रिश्तेदारों के शादी की। इन प्रतिबंधों के खिलाफ कुछ दुल्हनों ने नए तरह से विरोध प्रदर्शन किया।

मामला इटली का है। यहां की राजनाधी रोम में कुछ दुल्हनों ने शादी के जोड़ों में विरोध प्रदर्शन किया। लड़कियों का कहना है कि प्रतिबंधों के चलते उनकी शादी में देरी हो रही है।
लड़कियों के हाथ में प्लेकार्ड भी थे, इन पर लिखा था, हमें दोबारा जश्न मनाने की स्वतंत्रता दी जाए।
प्लेकार्ड में लिखा था, शादियों के लिए चर्च के दरवाजे बंद हैं। सपनों को प्रतिबंधों द्वारा सीमित कर दिया गया है।
दुल्हनों की मांग है कि उन्हें एक बार फिर बिना प्रतिबंधों के शादी करने की इजाजत मिले।
ये लड़कियां रोम के ट्रेवी फाउंटेन के पास इकट्ठा हुईं। सभी ने दुल्हन का लिबास पहना था।
इन लड़कियों ने विरोध के दौरान फोटोशूट भी कराया।
बताया जा रहा है कि इस अनोखे विरोध प्रदर्शन में 10-15 लड़कियां शामिल हुईं।
इस प्रदर्शन को देखने बड़ी संख्या में लोग भी पहुंचे।
इटली यूरोप में कोरोना वायरस से सबसे प्रभावित देशों में है। यहां अब तक कोरोना वायरस के 2.41 लाख केस सामने आ चुके हैं।
इटली में कोरोना से 34869 लोगों की मौत हुई है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।