शादी से पहले शारीरिक संबंध बना रहा था कपल, पकड़े गए तो मिली ये अजीबोगरीब सजा
सुमात्रा. एक कपल को शादी से पहले संबंध बनाना महंगा पड़ गया। शादी से पहले संबंध बनाने और शरिया कानून का उल्लंघन करने पर लड़के और लड़की को 100-100 कोड़े मारने की सजा दी गई। यह मामला सुमात्रा के पास इंडोनेशिया के एक मात्र मुस्लिम बहुल क्षेत्र के आचे प्रांत का है। यहां कठोर इस्लामिक कानून लागू है। इतना ही नहीं यहां सजा देते वक्त कोरोना वायरस को देखते हुए कपल को मास्क भी पहनाया गया। सजा देते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया।
| Published : Jun 07 2020, 02:51 PM IST / Updated: Jun 08 2020, 10:45 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
लड़का कुछ कोड़े खाने के बाद ही दर्द सहन नहीं कर सका और रोने लगा। इसके बाद वहां अधिकारियों ने महिला को कोड़े मारे। वैसे तो इस इलाके में इस तरह की सजा को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठी होती है। लेकिन शुक्रवार को कोरोना के चलते कुछ लोग ही इकट्ठा हुए।
स्थानीय निवासी फैजल ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते लोगों में डर है। इसलिए सजा को देखने के लिए कुछ लोग ही आए।
स्थानीय प्रशासन ने कोड़े की सजा देने से पहले कपल का तापमान मापा कि कहीं उसे कोरोना तो नहीं। इसके अलावा दोनों को मास्क भी पहनाया गया।
आचे प्रांत के सामान्य अपराध प्रभाग के प्रमुख अगुस केलना पुत्र ने कहा, कपल ने इस्लामी कानून का उल्लंघन किया है। इसलिए दोनों सजा के हकदार थे।
इससे पहले यहां एक शख्स को होटल में कम उम्र की लड़की के साथ संबंध बनाने पर 40 कोड़ों की सजा मिली थी।
आचे में स्थानीय नियमों को ही कानून माना जाता है। यहां प्रशासन जुआ खेलने, शराब पीने, सेम जेंडर के साथ संबंध बनाने पर इस तरह की सजा दी जाती है।
आचे में ऐसे कानून को लागू कर सकता है। क्यों कि यहां कि सरकार ने 2005 में अलगाववादी विद्रोह को समाप्त करने के लिए यह छूट दी थी। इंडोनेशिया में मानवाधिकारों के लिए काम करने वाले संगठनों ने इसका विरोध भी किया है।