MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • जब समुद्र में दुश्मनों ने केन्या की सेना को घेर लिया; INS तलवार के कमांडो ने छुड़ा दिए सबके छक्के

जब समुद्र में दुश्मनों ने केन्या की सेना को घेर लिया; INS तलवार के कमांडो ने छुड़ा दिए सबके छक्के

भारतीय सेना मुसीबत के समय अपने मित्र देशों की हरसंभव मदद करती है। दुश्मनों से कैसे निपटना है, वो इसकी ट्रेनिंग भी देती है। हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी ताकत बढ़ा रही भारतीय नौसेना इस समय अफ्रीका के पूर्वी तटों पर अभ्यास कटलास एक्सप्रेस-2021 के तहत केन्या आदि देशों को ट्रेनिंग दे रही है। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें INS तलवार ने केन्या के मोम्बासा में एक ट्रेनिंग में भाग लिया। इसके तहत भारत के मरीन कमांडो (MARCOS) की एक टीम ने केन्या, जिबूती, मोज़ाम्बिक, कैमरून और जॉर्जिया के तटरक्षक बल की नौसेनाओं के जवानों को दुश्मनों को धूल चटाने के तौर-तरीके सिखाए। 

1 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 29 2021, 11:01 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

बता दें कि भारतीय नौसेना का जहाज तलवार 26 जुलाई से 6 अगस्त तक अफ्रीका के पूर्वी तट पर 'कटलास एक्सप्रेस 2021' अभ्यास में शामिल है।

25

भारत के रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस अभ्यास में भारत, अमेरिका और ब्रिटेन के अलावा 12 पूर्वी अफ्रीकी राष्ट्र, अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ), ड्रग्स एंड क्राइम पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओडीसी), इंटरपोल, यूरोपीय संघ नौसेना बल ( EUNAVFOR), क्रिटिकल मैरीटाइम रूट्स हिंद महासागर (CRIMARIO) और EUCAP सोमालिया शामिल हैं।

35

यह ट्रेनिंग पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी हिंद महासागर में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर साल होती है।

45

यह अभ्यास भारत के पड़ोसी देशों के साथ उसके संबंधों को और मजबूत कर रहे हैं। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से भी यह अभ्यास काफी मायने रखता है।
 

55

INS तलवार भारतीय नौसेना की तलवार श्रेणी का युद्धपोत है। इसे 18 जून, 2003 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। यह अपने साथ एचएएल ध्रुव (HAL Dhruv) हेलिकॉप्टर साथ ले जाने में सक्षम है। इसकी लम्बाई 124.8 मीटर तथा चौड़ाई 15.2 मीटर है। इसकी रफ्तार 30 नोट्स (करीब 56 किमी प्रति घंटा) है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved