MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • कभी ब्रिटिश रॉयल फैमिली का प्रिंस था यह शख्स, लेकिन अब खुद को कहता है 'आम आदमी'

कभी ब्रिटिश रॉयल फैमिली का प्रिंस था यह शख्स, लेकिन अब खुद को कहता है 'आम आदमी'

इन दिनों भारत में 'आत्मनिर्भर' होने पर बहुत जोर दिया जा रहा है। खासकर, कोरोना के बाद तो जैसे आत्मनिर्भर भारत एक व्यापक मुहिम बन गया है। इसका मकसद है कि लोग खुद का रोजगार स्थापित करें। लेकिन ब्रिटेन के प्रिंस हैरी शाही तौर-तरीके से इतने ऊब गए कि उन्होंने रॉयल फैमिली को ही त्याग दिया। रॉयल फैमिली से मिलने वाली सारी पदवियां छोड़ दीं। फिर अपनी पत्नी मेगन मर्केल के साथ रहने कनाडा चले गए। हालांकि कोरोना के दौरान वे कनाडा के वैंकूवर से अमेरिका के कैलिफोर्निया शिफ्ट हो गए। यह अलग बात है कि वे जिस घर में रहते हैं, जितनी 'रईसी' है, ठाठ-बाट हैं, वैसे करोड़पतियों को भी नसीब नहीं होते। 'वैलेंटाइन-डे' पर प्रिंस और मर्केल ने अपने परिवार के बारे में एक नई घोषणा की। उन्होंने बताया कि उनके घर एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। आइए जानते हैं प्रिंस और मर्केल की कहानी... 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 15 2021, 03:08 PM IST| Updated : Feb 15 2021, 03:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

करीब 3500 करोड़ के नेटवर्थ वाले ब्रिटिश रॉयल फैमिली के प्रिंस हैरी लंबे समय से चर्चाओं में हैं। यह कपल जनवरी, 2020 में तब चर्चाओं में आया था, जब इन्होंने ब्रिटिश रॉयल फैमिली से अलग होने का ऐलान किया था। रॉयल फैमिली छोड़ने के बाद इनके नाम से 'हिज और हर रॉयल हाइनेस यानी (HRH) या ड्यूक ऑफ ससेक्स और डचेस ऑफ ससेक्स की उपाधि से भी वंचित होना पड़ा। बहरहाल, कपल ने वैलेंटाइन-डे पर यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर (CREDIT: MISAN HARRIMAN) शेयर करते हुए कहा कि आर्ची जल्द ही बड़ा भाई बनने जा रहा है। 39 वर्षीय मेगन खुश हैं कि उनके यहां दूसरा बेबी आ रहा है।

210

जब प्रिंस हैरी और मेगन रॉयल फैमिली छोड़कर कनाडा जा रहे थे, तब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय भावुक होकर बोली थीं कि वे प्रिंस और मेगन के और अधिक स्वतंत्र जीवन जीने की इच्छा का समर्थन करती हैं। दरअसल, हैरी और उनके भाई प्रिंस विलियम के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी।

310

ब्रिटिश रॉयल फैमिली से अलग होने के बाद प्रिंस हैरी कनाडा के वैंकूवर द्वीप स्थित मेगन के घर पर रहने चले गए थे। यह अलग बात है कि यह घर किसी लग्जरी फाइव स्टार होटल से कम नहीं था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 3.5 मिलियन डॉलर थी। 

410

वैंकूवर द्वीप स्थित मेगन के घर की ये तस्वीरें देखकर समझ सकते हैं कि रॉयल फैमिली छोड़कर भी प्रिंस के ठाठ कम नहीं हुए। इस घर में 6 बड़े बेडरूम और 5 मार्डन बाथरूम थे। इसकी भव्यता देखकर अच्छे-खासों की आंखें फटी रह जातीं। 

510

कोरोना काल में प्रिंस हैरी और मेगन अमेरिका के कैलिफोर्निया चले गए। यहां उन्होंने मेल गिब्सन नामक शख्स से यह हवेली खरीद ली थी। ऐसी हवेलियां बड़े-बड़े रईस ही खरीद पाते हैं।

610

कैलिफोर्निया की यह हवेली हैरी ने मार्च, 2020 में करीब 15 मिलियन डॉलर में खरीदी थी। एक प्राकृतिक खूबसूरती से भरी जगह पर मौजूद है। इसमें स्विमिंग पूल, सिनेमाहॉल, एक एकड़ का गार्डन, प्ले ग्राउंड आदि सारी सुख-सुविधाएं मौजूद हैं।

710

अपने पहले बच्चे आर्ची के साथ प्रिंस हैरी और मेगन। आर्ची का जन्म कनाडा में हुआ था। अब इनके यहां दूसरा बच्चा आने वाला है।

810

बता दें कि हैरी ने मई, 2018 में अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन से लवमैरिज की थी। इनके यहां मई, 2019 को पहले बेटे आची का जन्म हुआ था।

910

माना जा रहा है कि प्रिंस हैरी और उनके भाई प्रिंस विलियम के बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा था। इसकी पुष्टि खुद विलियम ने करते हुए कहा था कि मां प्रिंसेस डायना की मौत के बाद दोनों भाई एक-दूसरे के करीब आ गए थे, लेकिन यह बॉन्ड अब टूट गया है।

(प्रिंस हैरी और मेगन की शादी की फोटो)

1010

इस शाही अंदाज में हुई थी प्रिंस हैरी और मेगन की शादी। इसी जनवरी को हैरी और मेगन ने शाही सोशल मीडिया का अलविदा कहने का ऐलान किया था। बता दें कि दोनों के एक करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हैं।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved