MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • Kentucky Tornadoes:320 Km की स्पीड से चली हवाओं ने तिनके की तरह बिखेर दीं 10000 बिल्डिंग्स; ये क्या बला थी?

Kentucky Tornadoes:320 Km की स्पीड से चली हवाओं ने तिनके की तरह बिखेर दीं 10000 बिल्डिंग्स; ये क्या बला थी?

वाशिंगटन. अमेरिका के केंटकी राज्य में आए तूफान (Kentucky Tornadoes) ने मौसम विज्ञानियों को भविष्य के खतरे के लिए सचेत कर दिया है। 11 दिसंबर को आए इस भयंकर बवंडर की चपेट में अमेरिका के 6 राज्यों में जैसे कहर टूट पड़ा। 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों इमारते पत्तों की तरह ढह गईं या तहस-नहस हो गईं। अकेले मेडील्ड में 10000 बिल्डिंग बर्बाद हुई हैं। हजारों पेड़ जड़ से उखड़ गए। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन(Joe Biden) भी मानते हैं कि अमेरिका के इतिहास में पहले ऐसा तूफान नहीं देखा गया। तूफान की वजह एक ला नीना मौसम पैटर्न(La Nina weather pattern) भी माना जा रहा है। यहां दिसंबर में अकसर बवंडर आते हैं, लेकिन मौसम वैज्ञानिक चिंतित हैं कि कहीं ये जलवायु परिवर्तन(Climate change) के कारण तो नहीं आया? वैज्ञानिक भाषा में  कहें तो प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा से ऊपर 140 से 120 डिग्री के बीच के हिस्से को नीनो-3.4 रीजन कहा जाता है, जब इस क्षेत्र में समुद्री सतह का तापमान सामान्य से नीचे होता है, तो इस स्थिति को ला-नीना कहते हैं। इसका असर दुनिया भर में मौसम पर प्रभाव पड़ता है।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 13 2021, 09:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

मौसम विज्ञानियों(meteorologists) का मानना है कि ऐसा बवंडर 100 साल बाद देखने को मिला। दरअसल, यह तूफान काफी देर तक रहा, इसकी लंबाई और स्पीड काफी अधिक थी। यानी पहले ऐसा तूफान नहीं आया।

(फोटो क्रेडिट: RYAN C. HERMENS)
 

26

तूफान तब आते हैं जब घनी, शुष्क ठंडी हवा का दबाव गर्म और नम हवा पर पड़ता है। ऐसी स्थिति को वैज्ञानिक वायुमंडलीय अस्थिरता(atmospheric instability) कहते हैं। जैसा कि होता है, जब गर्म हवा ऊपर उठती है तो एक अपड्राफ्ट बनता जाता है। जब हवाएं अलग-अलग ऊंचाई पर गति या दिशा में भिन्न होती हैं, (इसे विंड शीयर के रूप में जाना जाता है) अपड्राफ्ट स्पिन करना शुरू कर देता है। हवाओं में ये परिवर्तन एक बवंडर के लिए आवश्यक स्पिन पैदा करता है। विशेष रूप से मजबूत बवंडर के लिए हवा की गति और दिशा दोनों में परिवर्तन की आवश्यकता होती है।

36

बता दें कि तूफान की स्पीड 320 किमी/ घंटा थी। इतनी तेज हवा किसी को भी उड़ाकर ले जाने के लिए काफी होती है। यहां की तूफान मोमबत्ती के एक कारखाना से तूफान सीधे टकराया था। इसमें करीब 110 लोग मौजूद थे। मलबे में से 40 से अधिक लोगों को बचाकर निकाला गया है। केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने कहा है कि फैक्ट्री में अगर कोई और जीवित पाया जाता है तो यह चमत्कार होगा। 

46

इलिनोइस राज्य में अमेजन कंपनी का एक वेयरहाउस ध्वस्त हो गया है, जिसके मलबे में करीब 100 कर्मचारी दब गए हैं। इसके अलावा आर्कन्सास में एक नर्सिंग होम की बिल्डिंग ढहने से 20 लोग दब गए, जिनमें 2 की मौत हो गई।

56

उन्होंने कहा कि केंटकी में तबाही मचाने वाला तूफान अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा तूफान था। सरकार बवंडर से तबाह हुए देश के मध्य क्षेत्रों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करेगी। बाइडेन ने तूफान से सबसे बुरी तरह प्रभावित केंटकी राज्य के लिए धन जारी करते हुए संघीय आपातकालीन आपदा घोषणा पर हस्ताक्षर किए।

66

तूफान के चलते अधिकारियों को कठिन चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। मेफील्ड में पुलिस स्टेशन नष्ट हो गए हैं। अग्निशामक उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। केंटकी राज्य के लाखों लोग बिना बिजली और पानी के हैं। बवंडर से अमेरिका के अन्य राज्यों में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है, जिसमें इलिनोइस में अमेजन के एक गोदाम में हुई 6 लोगों की मौत शामिल है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved