- Home
- World News
- ये हैं दुनिया के सबसे कर्जदार देश, पहला नाम जानकर हो जाएंगे हैरान; देखें कहां ठहरता है भारत
ये हैं दुनिया के सबसे कर्जदार देश, पहला नाम जानकर हो जाएंगे हैरान; देखें कहां ठहरता है भारत
नई दिल्ली. 1 फरवरी को देश का बजट पेश होगा। दोबारा सत्ता में आने के बाद यह मोदी सरकार का पहला बजट है। देश इस वक्त आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। हालांकि, सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि यह सुस्ती ग्लोबल वजहों से है। ऐसे में लोगों को अब बजट से काफी उम्मीदें हैं। जनता मोदी सरकार पर आस लगाए बैठी है। बजट से पहले हम आपको बताने जा रहे हैं कि दुनिया में किस देश पर सबसे ज्यादा कर्ज है। और कर्जदार देशों की सूची में भारत किस जगह पर ठहरता है।

1- जापान: अगर हम कहें कि जापान दुनिया में सबसे ज्यादा कर्जदार देश है तो शायद आप यकीन नहीं करेंगे। लेकिन यह सही है। वैसे तो जापान दुनिया के सबसे शक्तिशाली और आधुनिक देशों में माना जाता है, लेकिन देश पर बहुत अधिक कर्ज है। जापान पर देश की जीडीपी से करीब 264% ज्यादा कर्ज है। जापान पर 2018 तक कुल 8.8 लाख करोड़ डॉलर का कर्ज है। जापान अमेरिका और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। लेकिन 2009 आर्थिक मंदी और 2011 भूकंप की मार जापान को झेलनी पड़ी। इसके चलते जापान का कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।