MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • बॉडीगार्ड से शादी की, कुत्ते की मौत पर 4 दिन मनाया 'शाही शोक', थाईलैंड के सनकी राजा की कहानी

बॉडीगार्ड से शादी की, कुत्ते की मौत पर 4 दिन मनाया 'शाही शोक', थाईलैंड के सनकी राजा की कहानी

भोपाल डेस्क. थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोर्न दुनिया के सबसे अमीर राजा हैं। वह 66 साल के थे जब उन्होंने अपनी तीसरी शादी की थी। राजा को यहां किंग रामा पेन के नाम से जाना जाता है। उन्होंने साल 2016 में अपने पिता राजा भूमिबोल अदुल्यादेज के देहांत के बाद राज सिंहासन संभाला। उनका राज्याभिषेक काफी धूमधाम के साथ हुआ था जिसे करीब टीवी पर करोड़ों लोगों ने देखा था। थाईलैंड के राजा अपनी शादियों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में कुछ अनसुनी बातें...... 

5 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 02 2019, 03:20 PM IST| Updated : Nov 02 2019, 03:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
चतुर चालाक और काबिल राजा हैं वजीरलॉन्गकॉर्न- राजा वजीरलॉन्गकॉर्न कमाल की पर्सनैलिटी के इंसान हैं। साइकलिंग, विमान उड़ाने में माहिर, और सेना के प्रति वफादार वह एक बुद्धिमान और चतुर राजा माने जाते हैं। थाईलैंड राजा के जीवन से जुड़े ऐसे कई पहलू हैं जिनसे कोई वाकिफ नहीं है। एक शाही समारोह में वजीरलॉन्गकॉर्न को चक्री राजवंश के 10वें राम का ताज पहनाया गया था। भूमिबोल के इकलौते वारिस वजीरलॉन्गकॉर्न ने अपने जीवन का अधिकतर वक्त विदेशों में बिताया है, वह शायद ही कभी जनता से बात करते थे। हाल के समय में उन्होंने जनता के बीच अपनी छवि को बेहतर करने की कोशिश की। जनता के बीच राजा की छवि बेहतर करने के लिए थाइलैंड का मीडिया कड़े नियमों का पालन करता है।
28
राज्याभिषेक में खर्च हुए 25 करोड़- महा वजिरालोंगकोर्न का राज्याभिषेक पिता के निधन के तीन साल बाद ही हुआ क्योंकि वह चाहते थे कि देश पहले उनके पिता का शोक मनाए। फिर उनका राज्याभिषेक समारोह तीन दिन तक चला। इसमें करीब 25 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। सिंहासन पर बैठने के बाद नए राजा को 7.5 किलो सोने से बना मुकुट पहनाया गया जिसके ऊपरी हिस्से में प्राचीन भारत से बना हीरा लगा है। यह एक नायाब हीरा है जो किसी देश या राजा के पास नहीं है। राजा महा के पिता भूमि बोल का राज्याभिषेक 1950 में हुआ था। उन्होंने थाईलैंड पर करीब 70 सालों तक राज किया। वह इतिहास में इतने लंबे समय तक राज करने वाले पहले राजा थे।
38
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, कुछ 1,300 लोगों और हाथियों ने थाईलैंड के ग्रैंड पैलेस के पास साढ़े छह घंटे तक परेड की। पूरे जुलूस में कथित तौर पर सरकार की लागत $ 31 मिलियन थी। इससे पहले दिन में, महा वजिरालोंगकोर्न ने भी 7.3 किलोग्राम (16 पाउंड) का मुकुट पहना था, जो भारतीय हीरे के साथ सबसे ऊपर था।
48
हवाओं से बात करने वाला सिपाही- स्नातक होने के बाद वे थाई सेना में शामिल हो गए थे जहां उन्होंने एक अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं। वह सिविलियन और सैन्य दोनों विमान उड़ाने में माहिर पायलट हैं। अपने खुद के बोइंग 737 को आज भी उड़ाते हैं। उन्होंने विमान उड़ाने की ट्रेनिंग थाइलैंड, अमेरिका और आस्ट्रेलिया से ली है। इसके अलावा राजा को साइकलिंग भी बहुत शौक है। वह साल 2018 में राजा ने वाइक लव एंड वार्मथ नाम से एक इवेंट का आयोजन करवाया था। इसमें उन्होंने और उनकी बेटी ने भी भाग लिया था।
58
राज्याभिषेक से ठीक पहले प्राइवेट बॉडीगार्ड से शादी- थाईलैंड के राजा महा वाचिरालोंगकोन ने चार शादियां की हैं. उनकी चार पत्नियां राजकुमारी तोम्सवली (1977 से 1993), युवाधिदा (1994 से 1996), सीरात (2001 से 2014) और रानी सुतिदा हैं। अपने राज्याभिषेक से ठीक पहले राजा ने अपनी एक प्राइवेट बॉडीगार्ड से शादी कर दुनिया को हैरान कर दिया था। इसके साथ ही चौथी रानी को सभी पद भी दिलवाए गए। कानून के तहत रानी सुतिदा के अपमान पर 15 साल कैद की सजा का प्रावधान है। अपनी तीसरी शादी से उनका एक बेटा है और कुल मिलाकर सात बच्चे हैं।
68
कड़े कानून चलाता है राजा- थाइलैंड के राजघराने में होने वाली कहानियां भी चौंकाती हैं। साल 1996 में राजा ने अपनी दूसरी पत्नी पर आरोप लगाया था और उनके साथ हुए अपने चार बेटों को अपनाने से इनकार कर दिया था। राजा की दूसरी पत्नी भागकर अमरीका चली गईं थीं। साल 2014 में इसी तरह उन्होंने अपनी तीसरी पत्नी के पदनाम वापस ले लिए थे। पर ये कहानियां कभी बाहर नहीं आती क्योंकि यहां का कानून लोगों को मौत से भी बदतर हालात देता है। थाईलैंड में राजमहल से जुड़ी बातों को रहस्य के पर्दों में रखा जाता है। थाईलैंड के क़ानून के मुताबिक सम्राट के किसी भी तरह के अपमान पर रोक है। इस मामले में थाईलैंड का क़ानून दुनिया में सबसे कड़े क़ानूनों में गिना जाता है।
78
545 कैरेट गोल्डन जुबली डायमंड ज्यादातर पैसा ब्यूरो ऑफ क्राउन प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया है। ये ब्यूरो थाईलैंड के राजा की प्रॉपर्टी को मैनेज करता है। राजा के पास 545 कैरेट गोल्डन जुबली डायमंड है इसकी गिनती वर्ल्ड के सबसे बड़े डायमंड के तौर पर होती है। थाईलैंड के राजा पर देश से बाहर रहने के भी आरोप लगे हैं। वह बहुत समय तक देश में नहीं रहता है और अपना ज्यादातर समय जर्मनी में बिताता है, और बिल्ड अखबार के अनुसार बवेरिया में भी उनका एक घर है। इसके साथ ही राजा पर माफिया डॉन के अनुसार जनता पर अत्याचार करने के भी आरोप लगे हैं।
88
कुत्तों के लिए सनकी - राजा को कुत्तों के प्रति अपने प्यार के लिए बिल्कुल सनकी माना जाता है। वह कुत्तों से इतना प्यार करते हैं कि साल 2016 में उनके पालतू पूडल फू फू की मृत्यु हो गई, तो उन्होंने चार दिन शोक मनाया था। राजा को कुत्तों के प्रति अपने प्यार के लिए बिल्कुल सनकी माना जाता है। वह कुत्तों से इतना प्यार करते हैं कि साल 2016 में उनके पालतू पूडल फू फू की मृत्यु हो गई, तो उन्होंने चार दिन शोक मनाया था। उन्होंने अपने पालतू कुत्ते फू फू को एयर चीफ मार्शल की पदवी दी और राजकीय समारोह कर उसका बर्थडे मनाया। इसका वीडियो दुनिया भर में फैल गया। एक पालतू कुत्ते को थाई एयरफोर्स में चीफ मार्शल बनाने पर दुनिया भर में उनका मजाक उड़ा। जब 2015 में उस कुत्ते की मौत हुई तो बौद्ध परंपरा के अनुसार उसका अंतिम संस्कार समारोहपूर्वक किया गया।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved