MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • यहां लड़की 21 साल की हुई तो मिलती है वर्जिनिटी पार्टी, सबके सामने टॉपलेस होकर करना होता है डांस

यहां लड़की 21 साल की हुई तो मिलती है वर्जिनिटी पार्टी, सबके सामने टॉपलेस होकर करना होता है डांस

केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका)। अफ्रीका महाद्वीप में रहने वाली कई जनजातियां ऐसी हैं, जिन्हें उनके अनोखे रिवाजों के चलते जाना जाता है। इनमें से एक है जुलू जनजाति (Zulu tribe)। दक्षिण अफ्रीका में रहने वाली इस जनजाति में लड़कियों के शादी से पहले वर्जिन रहने को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर कोई लड़की 21 साल की उम्र तक वर्जिन रहती है तो उसे वर्जिनिटी पार्टी दी जाती है। जुलू जनजाति दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी जातीय समूह है। 20वीं शताब्दी के अंत में इस जनजाति के लोगों की संख्या करीब 90 लाख थी। आगे पढ़ें जुलू जनजाति के बारे में खास बातें... 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 12 2022, 09:20 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

जुलू जनजाति की महिला थेंबेला ने वाइस इंडिया में लिखे आर्टिकल में अपनी जनजाति के रिवाजों की जानकारी दी थी। लड़की के परिजन इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनकी बेटी 21 साल की होने तक किसी से संबंध न बना ले। लड़की के 21 साल की होने से पहले उसकी मां उससे वर्जिन होने को लेकर सवाल पूछती है।
 

25

कई बार लड़की को अपनी वर्जिनिटी की परीक्षा तक देनी पड़ती है। इसके लिए मां लड़की को वर्जिनिटी टेस्ट करने वाली महिला के पास ले जाती है। अगर लड़की वर्जिन हुई तो पार्टी की तैयारी शुरू हो जाती है। पार्टी में पूरे गांव के लोगों और रिश्तेदारों को बुलाया जाता है। डांस और खाना-पीना होता है। 
 

35

वर्जिनिटी पार्टी के लिए वर्जिन लड़की को खास तरीके से तैयार किया जाता है। उसे जुलू जनजाति के पारंपरिक परिधान पहनने होते हैं और टॉपलेस होना पड़ता है। जुलू जनजाति के पारंपरिक परिधान में महिलाएं टॉपलेस रहती हैं। इस ड्रेस में लड़की लोगों के सामने डांस करती है।
 

45

वर्जिन लड़की को टॉपलेस होने के बाद गाय की फैटी टिशू पहनना होता है। डांस के दौरान लड़की को इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि फैटी टिशू फट नहीं जाए। अगर यह फट जाए तो लड़की को अपमान सहना पड़ता है। लोग समझते हैं कि लड़की अपनी वर्जिनिटी को लेकर झूठ बोल रही थी। 
 

55

वर्जिनिटी पार्टी के लिए जानवर की बली देकर भोज किया जाता है। इस दौरान लड़की को महंगे-महंगे गिफ्ट मिलते हैं। लड़की और उसके परिवार के लिए वर्जिनिटी पार्टी यादगार होती है। इसके लिए छह महीने पहले से ही तैयारी शुरू हो जाती है। जनजाति के पुरुष भी वर्जिनिटी पार्टी में शामिल होने के लिए उत्सुक रहते हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved