सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह बुध 4 फरवरी, शुक्रवार को अपनी चाल बदलेगा। इस ग्रह को धर्म ग्रंथों में सौर मंडल का राजकुमार भी कहा जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, बुध ग्रह 4 फरवरी को वक्री गति बदलकर मार्गी होगा। इसके बाद 6 मार्च को ये ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएगा। इससे पहले 29 दिसंबर को बुध ने मकर राशि में प्रवेश किया था।

उज्जैन. बुध ग्रह 14 जनवरी 2022 को वक्री हुआ था, फिर 18 जनवरी को अस्त हो गया था। इसके बाद 30 तारीख को उदय हुआ था। चंद्रमा के साथ सबसे अधिक परिवर्तन इसी ग्रह का माना जाता है। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, ज्योतिष ग्रंथों में बुध को वाणी का कारक ग्रह माना गया है। लेन-देन और निवेश में भी बुध का प्रभाव होता है। इसलिए अब इस ग्रह के मार्गी यानी सीधी चाल से चलने पर शेयर मार्केट और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होने के योग बनेंगे। वकालात, मीडिया, एकाउंटिंग और लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय शुरू हो सकता है। शनि और सूर्य के साथ मकर राशि में बुध का होना शुभ फलदाई रहेगा।

ऐसा होगा 12 राशियों पर असर

मेष राशि: बुध दसवें स्थान पर गोचर करेगा। बुध के इस गोचर से करियर में सफलता मिलेगी।

वृष राशि: बुध नवें स्थान पर गोचर करेगा। बुध के इस परिवर्तन से इस राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन राशि: बुध आठवें स्थान पर गोचर करेगा। यह स्थान आयु से संबंध रखता है। बुध के इस गोचर से आपको गुप्त जानकरी मिलेगी और गुप्त रुप से धन लाभ के भी योग हैं।

कर्क राशि: बुध सातवें स्थान पर गोचर करेगा। बुध के इस गोचर से धन लाभ मिलेगा। जो लोग दस्तकारी के काम से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ होगा।

सिंह राशि: बुध इस राशि के छठे स्थान पर गोचर करेगा। इस गोचर से दूसरों की मदद कर सकेंगे। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। रुके काम पूरे होंगे। काम धैर्य से करने पर सफलता मिलेगी।

कन्या राशि: बुध पांचवें स्थान पर गोचर करेगा। बुध के गोचर से बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी।

तुला राशि: बुध चौथे स्थान पर गोचर करेगा। यह गोचर जातक के अलावा दूसरों के लिये भी शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: बुध तीसरे स्थान पर गोचर करेगा। बुध का यह गोचर आयु में वृद्धि करेगा और दूसरों के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धनु राशि: बुध के दूसरे स्थान पर गोचर से धन में वृद्धि होगी। साथ ही परिवार वालों के लिये भी यह फायदेमंद होगा। शत्रुओं पर विजय पाने में कामयाब होंगे।

मकर राशि: बुध पहले स्थान पर, यानी लग्न स्थान पर गोचर करेगा। लग्न स्थान पर बुध के इस गोचर से धन की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि: बुध बारहवें स्थान पर गोचर करेगा। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि: बुध ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेगा। बुध के इस गोचर से आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

ये भी पढ़ें...

फरवरी में खरीदारी के 16 शुभ मुहूर्त, 17 से शुरू होगा साल का अंतिम महीना फाल्गुन


Vasant Panchami 2022: कभी शिक्षा का प्रमुख केंद्र था 5 हजार साल पुराना ये सरस्वती मंदिर, आज ऐसी है हालत

Vasant Panchami 2022: सफलता पाने के लिए हर स्टूडेंट्स ध्यान रखें देवी सरस्वती के ये 8 लाइफ मैनेजमेंट टिप्स