ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। जीवन में सभी तरह सुख-सुविधाएं, ऐशो-आराम, धन-संपत्ति सभी शुक्र ग्रह से ही मिलती है। वैवाहिक जीवन और लव लाइफ पर भी ये ग्रह असर डालता है। शुक्र को वैभव, ऐश्वर्य और सौभाग्य आदि का कारक भी माना गया है।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह वृश्चिक और तुला राशि का स्वामी है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 13 जुलाई, बुधवार को ये ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। मिथुन में पहले से ही बुध और सूर्य स्थित है। बुध और शुक्र के एक ही राशि में होने से लक्ष्मी-नारायण नाम का शुभ योग बनेगा। इस शुभ योग सबसे ज्यादा प्रभाव सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को होगा। आगे जानिए इन चारों राशि में से किस पर कैसा प्रभाव होगा… 

सिंह राशि
इस राशि के लोगों के लिए बुध व शुक्र की युति से अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। यदि कहीं पैसा अटका हुआ है तो वो भी वापस मिल सकता है। ऑफिस में भी आपके काम की तारफी होगी। अधिकारी आपको कोई नई जिम्मेदारी भी दे सकते हैं। करियर को एक नई दिशा मिलेगी। इस राशि वालों के जीवन स्तर में सुधार देखने को मिलेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तुला राशि
मिथुन राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग तुला वालों की किस्मत चमका सकता है। इस योग के शुभ प्रभाव से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग रोजगार की तलाश में है उन्हें रोजगार मिल सकात है। परिवार में भी खुशहाली बनी रहेगी। संतान की सफलता से प्रसन्नता का अनुभव होगा। अचानक धन लाभ के योग भी बनते नजर आ रहे हैं।

वृश्चिक राशि 
इस राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि के लोगों की सुख-सुविधाओं में बढोत्तरी होगी और मां लक्ष्मी की कृपा से इनकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में अगर किसी तरह की समस्या है तो वो भी दूर हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग भी इस दौरान बन सकते हैं। पुराने रोगों में भी आराम मिलेगा।

कुंभ राशि
इस राशि के जो लोग बिजनेस कर रहे हैं उनके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। इस डील से उन्हें कई गुना मुनाफा होगा। जो काम सरकार के नियमों के चलते अटका हुआ है वो राजनैतिक संबंधों के माध्यम से पूरा हो सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये समय बिल्कुल अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में हर तरह की खुशियां मिलेंगी। संतान की उन्नति देखकर मन प्रसन्न रहेगा। 


ये भी पढ़ें...

Shani Gochar July 2022: आज शनि करेगा मकर राशि में प्रवेश, साल 2022 के अंत तक ये 5 राशि वाले रहेंगे टेंशन फ्री


Sawan 2022: जानिए सावन के सोमवार और मंगला गौरी व्रत की पूरी जानकारी, कब मनाएंगे रक्षाबंधन?

Sawan 2022: शुभ फल पाने के लिए सावन में रोज करें शिव पूजा, आज ही नोट कर लें विधि और सामग्री की लिस्ट