हरियाणा में एक 16 साल की एक बच्ची ने दुखी होकर और बहकावे में आकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने एक पत्र पिता के नाम लिखा-पापा आई लव यू, मुझे माफ कर देना मैं जा रही हूं। 

गुरुग्राम (हरियाणा). आए दिन नाबालिग बच्चे डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर रहे हैं। ऐसी एक घटना हरियाणा में सामने आई है, जहां 16 साल की एक बच्ची ने सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने एक पत्र पिता के नाम लिखा-पापा आई लव यू, मुझे माफ कर देना मैं जा रही हूं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्ची ने मरने से पहले लिखी ये बात
दरअसल, यह घटना साइबर सिटी गुरुग्राम में सोमवार को हुई। जहां एक सोनीपत के गुरुकुल में दसवीं में पढ़ने वाली बच्ची ने किसी के बहकावे में आकर दुखी होकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने बताया कि वह अलर्जी से पीड़ित थी। जिसके लिए वो दवा भी खा रही थी। लेकिन किसी ने उसको कह दिया कि तुमको ब्लड कैंसर है, जिससे वह काफी परेशान हो गई और अवसाद में रहने लगी थी।

पापा मैं जा रही हूं, जल्द ही वापस आऊंगी...
बच्ची ने मौत से जैसा खतरनाक कदम उठाने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने लिखा- पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, आई लव यू, मुझे माफ कर देना, मैं आप लोगों को छोड़कर जा रही हूं। मुझे ब्लड कैंसर जैसी बड़ी और खतरनाक बीमारी है, जो कभी ठीक नहीं हो सकती है। मैं बुआजी से मिलने के लिए ऊपर जा रही हूं, और जल्द ही वापस आऊंगी।