हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पड़ोसियों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने 4 महिलाओं सहित एक व्यक्ति को अरेस्ट किया है।

कुरुक्षेत्र, हरियाणा. यहां के शाहबाद मारकंड उपमंडल में एंटी नारकोटिक्स सेल ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी।। पड़ोसियों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने 4 महिलाओं सहित एक व्यक्ति को अरेस्ट किया है। पुलिस की कार्रवाई होते ही हड़कंप मच गया। इससे पहले कि कोई भाग पाता, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


कुछ पड़ोसियों को इन महिलाओं पर शक था। जब उन्होंने नजर रखना शुरू की, तो मामला संदिग्ध नजर आया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। जब पुलिस ने महिलाओं को पकड़ा, तो वे शर्म के मारे मुंह छुपाने लगीं। शाहबाद थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि इस इलाके में देह व्यापार होने की शिकायत मिल रही थी।