प्यार कभी भी, किसी से भी हो सकता है, लेकिन जिंदगी में मान-मर्यादा भी कोई चीज होती है। एक जीजा को अपनी साली से मोहब्बत हो गई। हैरानी की बात यह है कि जीजा की दो बेटियां हैं। यह मामला कोर्ट में पहुंचा था।

फरीदाबाद. यहां रहने वाले एक जीजा और साली की प्रेम कहानी चर्चाओं में हैं। जीजा के दो बेटियां हैं, बावजूद उसे अपनी साली से प्यार हो गया। हालांकि उनका प्यार रिश्तेदारों और परिजनों को रास नहीं आ रहा है। वे घर की इज्जत की दुहाई देते हुए उन्हें अलग रहने की हिदायत दे रहे हैं। रिश्तेदारों से डरे जीजा और साली ने अपनी सुरक्षा के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया कि दोनों लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। उन्हें जान का खतरा है। इसलिए सुरक्षा दिलाई जाए। हालांकि कोर्ट ने इस प्यार पर हैरानी जताते हुए न रिश्ते को मान्यता देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने सुरक्षा दिलाने से भी मना कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शख्स की पत्नी यह मामला सामने आने के बाद अपने मायके में रहकर दोनों नाबालिग बेटियों को पाल रही है। दोनों के बीच तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा कतई नहीं लगता कि जीजा-साली की जान को खतरा है। ऐसे में वो कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी। कोर्ट ने दोनों की याचिका खारिज की दी।

(खबर को प्रभावी दिखाने डेमो फोटो का इस्तेमाल किया गया है)