15 दिनों की छुट्टियों पर घर आए एक फौजी ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। वो इस बात से नाराज था कि पत्नी उसकी बात को तवज्जो नहीं देती।

फरीदाबाद, हरियाणा. फौजी मतलब दिल-दिमाग और शरीर से मजबूत शख्स। लेकिन यह फौजी अपनी पत्नी के आगे हार गया। उसका दुख था कि पत्नी उसकी बात को तवज्जो नहीं देती। सिर्फ सास के कहने पर चलती है। इस बात से मायूस फौजी ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पैसा अनाथ आश्रम को देने की कही बात...
फौजी ने रविवार दोपहर रसूलपुर फाटक के सामने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी थी। इससे पहले फौजी ने एक वीडियो बनाया था। इसमें उसने अपनी पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया था। फौजी ने यह भी कहा कि उसकी मौत के बाद फौज से मिलने वाला पैसा अनाथ आश्रम को दे दिया जाए। वीडियो वायरल होने के बाद सेना भी जांच के लिए पहुंची। जीआरपी के अनुसार 24 वर्षीय प्रवीण मूलरूप से अहरवां गांव का रहने वाला था। वो फिलहाल दिल्ली कैंट में पोस्टेड था। प्रवीण 15 दिन पहले छुट्टियों पर घर आया हुआ था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वो रसूलपुर फाटक पर पहुंचा और ट्रेन के आगे कूद गया। मौके पर मिले आई कार्ड और आधार से मृतक की पहचान हुई। जीआरपी के पलवल चौकी इंचार्ज भीम सिंह के अनुसार फौजी के परिजन इसे घटना बता रहे हैं। लिहाजा वीडियो की जांच कराई जाएगी, ताकि पता चले कि वीडियो फौजी का ही है या किसी और का।

कथित वीडियो में कहते सुना गया..
सुसाइड से पहले फौजी का जो कथित वीडियो सामने आया है, उसमें वो कहते सुना गया कि उसकी डेढ़ साल पहले टीकरी ब्राह्मण से शादी हुई थी। उनके एक बेटा है। फौजी ने आरोप लगाया कि पत्नी ने उसे धोखा दिया। वो अपनी मां के कहने पर चलती है। यहां तक कि उसका फोन तक रिसीव नहीं करती। फौजी ने अपना परिवार बिखरने के लिए सास का दोषी माना।