गुरुग्राम में एक महिला डॉक्टर की सोमवार के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह शादी के एक साल बाद ही पति का साथ छोड़कर अलग रहने लगी थी। क्योंकि पति को नशे की गंदी लत से वह परेशान रहने लगी थी। 


गुरुग्राम (हरियाणा). फोर्टिस अस्पताल की 29 वर्षीय महिला डॉक्टर सोनम ने शादी के एक साल बाद ही सुसाइड कर लिया। दरअसल, वह अपने पति की नशे की गंदी लत से इतनी दुखी हो चुकी थी कि उनको मौत को गले लगाना पड़ा। सोमवर के दिन उनकी डेड बॉडी अपने फ्लैट में पड़ी मिली थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति से अलग रह रहीं थी महिला डॉक्टर 
दरअसल, लेडी डॉक्टर की मौत की वजह ड्रग्स की ओवरडोज बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सोनम का पति डॉक्टर शिखर मोर के साथ बीते कई महीनों से विवाद चल रहा था। आत्महत्या करने से पहले सोनम ने करीब 20दिन पहले फोर्टिस अस्पताल से नौकरी भी छोड़ दी थी। फिलहाल वह अपने घर पर अकेली रह रही थीं।

पत्नी की गंदी लत से परेशान थी सोनम
मिली जानकारी के मुताबिक, करीब तीन साल पहले दिल्ली के एम्स अस्पताल में डॉ. शेखर मोर और डॉ. सोनम मोतिस की जान पहचान हुई थी। फिर दोनों में कई मुलाकात के बाद धीरे-धीरे प्यार हो गया। इसी बीच उन्होंने साल 2018 में लव मौरिज कर ली। लेकिन महिला को शादी के कुछ दिन बाद पता चला कि उसका पति गांजे नशे का आदी है। जब सोनम ने इसका विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा और उसको भी नशा करने के लिए दबाव बनाने लगा।

दिल्ली एम्स में डॉक्टर है पति
सोनम ने पति के विवाद होने के बाद एम्स से नौकरी छोड़कर गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ज्वाइन कर लिया था। मृतका के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के पति, सास व ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. पवन चौधरी ने बताया कि मौत का कारण ड्रग्स की ओवरडोज माना जा रहा है।

पिता ने बताई बेटी की दुखी होने की बात
सोनम के पिता ने पुलिस को बताया कि पति शिखर ने मेरी बेटी को इतना परेशान किया कि उसको ड्रग्स की लत लग गई। शादी के एक साल के अंदर उसने उसका पूरा हंसता-खेलता जीवन तहस नहस कर दिया और उसकी खुशहाल जिंदगी को नर्क बना दिया। 

पलंग से नीचे बेसुध पड़ी थी सोनम
डॉक्टर सोनम के पिता ने पुलिस को बताया कि 18 नवंबर की शाम को उन्होंने बेटी को कॉल किया था, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने फ्लैट के सुरक्षाकर्मी को फोन किया। उसने वहां जाकर देखा तो सोनम पलंग से नीचे बेसुध पड़ी थीं और वहां कुछ इंजेक्शन पड़े थे। तब उसने पुलिस को कमरे में शव मिलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।