विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट को आदमपुर सीट से मैदान में उतारा है। फोगाट इस सीट से शुरुआती रूझान में आगे नजर आ रही हैं। हालांकि रूझाने में यह भी दिख रहा है कि कांग्रेस बीजेपी से आगे बढ़त बनाते हुए चल रही है। 

चंडीगढ़. हरियाणा में 2014 के परिणाम आज यानि 24 अक्टूबर को आ रहे हैं। जिसमें हरियाणा में कई बडड़े और दिग्गज मंत्रियों की साख भी दांव पर लगी है। इस चुनाव में बीजेपी ने टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट को आदमपुर सीट से मैदान में उतारा है। फोगाट इस सीट से शुरुआती रूझान में आगे नजर आ रही हैं। फोगाट सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के कारण चर्चा में रही हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2019 में 75 पार का नारा दिया था हालांकि शुरुआती रूझाने में यह भी दिख रहा है कि कांग्रेस बीजेपी से आगे बढ़त बनाते हुए चल रही है। दोनों पार्टी में कांटे की टक्कर नजर आ रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2014 में हरियाणा में भाजपा को 47 (33.3%), आईएनएलडी (इंडियन नेशनल लोकदल) को 19 (24.2%), कांग्रेस 15 (20.7%), एचजेसीबीएल (हरियाणा जनहित कांग्रेस) को 2 (3.6%), आईएनडी को 5 (10.6%) और अन्य को 2 (7.6%) वोट मिले थे।

हरियाणा में 8.13% कम वोटिंग हुआ

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर सोमवार को 68.47% मतदान हुआ। 2014 में 76.6% मतदान हुआ था। मतदान के लिए 19578 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। 90 में से 73 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं, जबकि अन्य 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। हरियाणा में लगभग 1 करोड़ 83 लाख मतदाताओं ने अपने अधिकार का उपयोग किया। 1169 उम्मीदवारों की विधानसभा चुनाव 2019 में किस्मत आजमाई थी। 9% महिला उम्मीदवार हैं। 2014 में भी 9% महिला उम्मीदवार थीं। हरियाणा में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। जबकि इनेलो और जेजेपी भी चुनावी मैदान में है।

(हाई प्रोफाइल सीटों पर हार-जीत, नेताओं का बैकग्राउंड, नतीजों का एनालिसिस और चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें)