हरियाणा के पानीपत शहर में एक महिला ने आधी रात को अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद रात करीब ढाई बजे तक बीच सड़क पर हंगामा होता रहा, लोगों नींद से उठकर सड़क पर आ गए। कोई फोटो खींच रहा था तो कई इस घटना का वीडियो बना रहा था।

पानीपत, हरियाणा के पानीपत शहर में एक महिला ने आधी रात को अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद रात करीब ढाई बजे तक बीच सड़क पर हंगामा होता रहा, लोगों नींद से उठकर सड़क पर आ गए। कोई फोटो खींच रहा था तो कई इस घटना का वीडियो बना रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देवर के साथ पकड़ी पति की काली करतूत
दरअसल, रविवार रात यह मामला पानीपत शहर में मॉडल टाउन एरिया में देखने को मिला। जहां एक महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर छिपकर पति की सच्चाई जानी और उसको रंगेहाथ पकड़ लिया। बता दें कि युवक जब देर तक घर नहीं लौटा तो पत्नी को कुछ शक हुआ। इसके लिए उसने देवर से फोन लगवाकर घर आने का कहा। जहां युवक ने थोड़ी देर बाद आने का बोला। लेकिन काभी देर हो जाने तक जब वह नहीं लौटा तो शक होने पर पत्नी देवर को साथ लेकर पति को खोजने के लिए निकल पड़ी।

पति को देखते ही पत्नी ने लगा दी छलांग
घर से कुछ दूर चलते ही देवर ने अपने भाई की प्रेमिका की स्कूटी एक घर के सामने खड़ी हुई देख लिया। जिसके बाद देवर भाभी वहीं खड़े होकर दोनों के बाहर आने का इंतजार करते रहे। कुछ देर बाद महिला का पति अपनी प्रेमिका के साथ निकला और एक कार में बैठने लगे। यह देखते ही महिला ने रेलिंग को पार करते हुए छलांग लगा दी और दोनों को पकड़ लिया। इतने में देवर ने भी भाई से कार की चाबी छीन ली। फिर युवक हंगामा करने लगा और कहने लगा, मैं तो अब प्रेमिका के साथ ही जाऊंगा, चाहे फिर कुछ ही क्यों ना हो जाए। इतना ही नहीं गाड़ी के शीशे भी तोड़ने लगा, आवाज सुनकर देखते ही देखते आसपास के लोग जमा हो गए। 

मैं मर जाऊंगी, मेरे पति को कुछ ना कहो
कुछ देर बाद युवक के परिजन भी वहां पर पहुंच गए और उसको मारने की कोशिश करने गले। इतने में पत्नी रोते हुए कहने लगी, रहने दो.. मेरे पति को कुछ मत कहो, जैसा भी है, वह मेरा पति है। लेकिन जैसे ही प्रेमिका युवक को छूती तो रोने लगती थी। वहीं कार में बैठी प्रेमिका से युवक की मां ने कहा-तू क्यों नीहं मेरे बेटे का पीछा छोड़ रही, हमारे घर को क्यों बर्बाद कर रही है। प्रेमिका ने जवाब देते हुए कहा-मम्मी जी ताली एक हाथ से नहीं बजती है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और सभी को थाने लेकर गई।