युवक-युवती कार में खून से लथपथ हालत में मिले थे। गाड़ी की पिछली सीछ खून से लाल हो गई थी। युवक-युवती को लहूलुहान अवस्था इलाके में देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। कई लोग तो मान चुके थे उनकी मौत हो गई।

फरीदाबाद. हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक कार में गर्लफ्रेंड और ब्यॉयफ्रेंड (प्रेमी जोड़ा) बेसुध हालत में पड़े मिले। हैरानी की बात यह थी कि उनके सिर में पर गोली लगी हुई थी। यह देख स्थानीय लोग चीखने लगे और वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जैसे-तैसे उनको अस्पताल ले जाया गया डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वैलेंटाइन-डे को 2 दिन बाद प्रेमी जोड़े की एक साथ मौत
दरअसल, यह मामला मंगलवार शाम का बताया जा रहा है, जहां फरीदाबाद में एक नंबर मार्केट में युवक-युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू की। मृतक प्रेमी जोड़े की पहचान 22 साल के युवक गोल्डी और युवती मायका अरोड़ा के रूप में हुई है। गोल्डी के बारे में बताया जा रहा कि वह जिम ट्रेनर था। वहीं मायका अरोड़ा NIT-2 इलाके की रहने वाली थी। बताया जाता है कि वह दोनों आपस में प्रेम करते थे। 

खून लाल हो चुकी थीं कार की सीट
दोनों की पीर जी के मंदिर के पास कार में खून से लथपथ हालत में मिले थे। गाड़ी की पिछली सीछ खून से लाल हो गई थी। युवक-युवती को लहूलुहान अवस्था इलाके में देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। कई लोग तो मान चुके थे उनकी मौत हो गई, हालांकि कुछ का कहना था कि अभी सांसे चल रहीं अस्पताल ले चलते हैं। लेकिन हॉस्पिटल पहुंचते ही दोनों ने दम तोड़ दिया।