हरियाणा में एक परिवार एक गलती कर गया और पति-पत्नी व आठ साल के बेटे की मौत हो गई। परिवार अपने कमरे में अंगीठी जलाकर सोया था। जहां दम घुटने से उनकी मौत हो गई

फरीदाबाद. हाड़कंपाने वाली इस ठंड के कहर से बचने के लिए हर कोई उपाय करता है। लेकिन इसी के चलते हरियाणा में एक परिवार एक गलती कर गया और पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंगीठी जलाकर सोया था परिवार
दरअसल, यह घटना फरीदाबाद के वजीरपुर गांव में सोमवार रात हुई। जहां एक परिवार अपने कमरे में अंगीठी जलाकर सोया था। जहां उन्होंने अंदर से सारे जंगले और खिड़कियां बंद कर लीं। इसका अंजाम यह हुआ कि परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। इस हदसे में उनका 8 साला का बेटे ने भी दम तोड़ दिया।

दरवाजा खोला तो सामने पड़ी थीं तीनों की लाशें...
मृतक परिवार का मुखिया गजेंद्र गुर्जर एक प्राइवेट गैस एजेंसी में नौकरी करता था। सोमवार की रात ठंड ज्यादा होने के कारण उन्होंने पहले देर तक अंगीठी के पास बैठे रहे। फिर सोते समय को अंदर रख लिया था। जहां पूरा परिवार खत्म हो गया। सुबह जब गजेंद्र का भाई रविंदर ने कमरे का दरवाजा खोला तो तीनों मृत पड़े थे।