यह शर्मनाक घटना जींद जिले की है। जहां पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए आपबीती बयां की। लड़की रेप के बाद गर्भवती भी हो गई। आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पानीपत (हरियाणा). आए दिन सोशल मीडिया पर लड़कियों से दोस्ती कर उनके साथ अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा में आया है, जहां एक लड़की को Tiktok पर वीडियो शेयर करना बहुत भारी पड़ गया। जहां एक युवक ने टिक टोक प्लेटफार्म पर लड़की से दोस्ती करने के बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप करता रहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रेप के बाद लड़की का करा दिया गर्भपात
दरअसल, यह शर्मनाक घटना जींद जिले की है। जहां पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए आपबीती बयां की। लड़की रेप के बाद गर्भवती भी हो गई। आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बयां की पूरी काहानी
पीड़िता ने बताया कि जब टिक टॉक चलता था तो उस दौरान उसने एक वीडियो शेयर किया था। जहां पानीपत एक लड़के ने वीडियो को पसंद करते हुए लड़की की तारीफ की और उससे दोस्ती करने को कहा। दोनों ऑनलाइन बात करने लगे, इसी दौरान आरोपी युवती से मिलने के लिए पानीपत से जींद आया और उसे घुमाने के बोलकर अपने साथ ले गया। इसी दौरान उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और वीडियो बना लिया।

पीड़िता को जान से मारने का बोल करता रहा हैवानियत
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बताया कि आरोपी मूलरुप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह पानीपत शहर में निजी कंपनी में नौकरी करता है। मिली शिकायत के अनुसार आरोपी पीड़िता को वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप करता रहा। युवक के खिलाफ जान से मारने की धमकी और कई अन्य धाराओ के तहत मामला दर्ज कर लिया है।