विरोध करने वालों ने रावण की जगह पर पीएम मोदी का चेहरा लगाया हुआ था। इसके अलावा अन्य 10 चेहरों की जगह हरियाणा से सभी 10 लोकसभा सांसदों के चेहरे लगाए गए थे। वहीं पुतले पर  रक्षामंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर की तस्वीरें भी लगाईं थीं।

यमुनागर/ चंडीगढ़. आज पूरे देश में विजयदशमी यानि दशहरा का त्यौहार मना रहा है। लेकिन पंजाब-हरियाणा में अलग ही नजारा देखने को मिला। जहां कांग्रेस और NSUI छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले को बनाकर रावण का बताते हुए जलाया। इसके बाद विरोध करने वाले किसान नेता और आढ़तियों ने कहा कि मोदी सरकार ने आज देश को बेच दिया। चुनाव के समय जो वादे किए थे, वह सारे भूला दिए गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रदर्शन करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दरअसल, यह विरोध दोनों राज्यों में मोदी सरकार के कृषि कानून के चलते हुआ। हालांकि प्रदर्शन करने वालों को पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया था। लेकिन इसके बावजूद भी किसान नेता और आढ़तियों ने इस तरह का विरोध किया।

10 चेहरे की जगह लगाए मोदी के 10 मंत्रियों के चेहरे
बता दें कि विरोध करने वालों ने रावण की जगह पर पीएम मोदी का चेहरा लगाया हुआ था। इसके अलावा अन्य 10 चेहरों की जगह हरियाणा से सभी 10 लोकसभा सांसदों के चेहरे लगाए गए थे। वहीं पुतले पर रक्षामंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, चंडीगढ़ की एमपी किरण खेर, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय हेल्थ मिनिस्टर सहित कई नेताओं की तस्वीरें भी लगाईं गई थीं।

पुलिस ने नेताओं को घर से उठाया...
यमुनानगर की किसान यूनियन ने रविवार सुबह ही पीएम मोदी के पुतले का रावण जलाने का ऐलान कर दिया था। इसके बहुत से किसान यूनियन नेता मोबाइल फोन बंद कर भूमिगत हो गए थे। मामले की जानकारी जब पुलिस को लगी तो आढ़ती एसोसिएशन के कई नेताओं के उनके घर से गिरफ्तार किया।