इंसान हों या जीव-जंतु...सभी प्यार की भाषा बखूबी समझते हैं। यह मामला भी इसी अनूठे प्यार की कहानी कहता है। मामला नाग-नागिन से जुड़ा है। एक घटना में नाग घायल हो गया। लोगों ने चाहा कि नागिन वहां से भाग जाए, लेकिन वो नाग को अपने साथ लिए बिना नहीं गई। 

फतेहाबाद(हरियाणा). प्यार के बीच 'मौत' भी दखल नहीं देती! यह मामला इसी की कहानी कहता है। हुआ यूं कि टोहना की न्यू प्रभाकर कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए कार्य चल रहा है। रविवार को कुछ मजदूर वहां खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी फावड़ी मिट्टी के अंदर बैठे नाग को जा लगी। इससे नाग बुरी तरह घायल हो गया। नाग के संग उस वक्त नागिन भी थी। नाग को घायल देखकर नागिन गुस्से में आ गई। लोगों ने जब से वहां से भगाने की कोशिश की, लेकिन वो वहां से टस से मस नहीं हुई। वो लोगों को देखकर फुफकारने लगी। नागिन का क्रोध देखकर वहां मौजूद लोग डर गए। बाद में किसी ने सर्प विशेषज्ञ डॉ. गोपी को बुलाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


एक मौका तो ऐसा भी आया, जब नागिन डॉक्टर पर ही झपट पड़ी। हालांकि बाद में नाग की मरहम पट्टी करके सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। नाग के साथ नागिन भी चली गई। यह घटना देखकर लोग हैरान रह गए। बताते हैं कि पहले तो लोगों ने डरके मारे उन्हें मारने की सोची, लेकिन फिर इरादा बदल दिया।