हरियाणा में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग किशोर के साथ चार युवकों ने पहले तो मारपीट की। फिर उसके साथ कुर्कम करके आपत्तिजनक वीडियो बनाया।


भिवानी, हरियाणा में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग किशोर के साथ चार युवकों ने पहले तो मारपीट की। फिर उसके बाद आरोपियों ने उसके साथ जबरन कुकर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गणतंत्र दिवस के दिन सामने आई शर्मनाक घटना
दरअसल, यह घटना रविवार के दिन यान 26 जनवरी को भिवानी जिले में सामने आई है। जहां मासूम ने पुलिस थाने जाकर आरोपियो के खिलाफ एफआईआर करवाई। डीएसपी मुख्यालय वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल में भर्ती दोनों किशोरों के बयान दर्ज किए है। एक किशोर ने चार अन्य युवकों पर कुकर्म के आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया कुकर्म
जानकारी के मुताबिक, गांव के ही चार युवकों पीड़ित को बाइक पर बैठाकर खोतों की तरफ ले गए थे। किशोर ने आरोप लगाया कि चारों पहले उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसके बाद इसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कुकर्म किया।

https://youtu.be/3cf9JOtGFY8