हरियाणा में एक कलयुगी टीचर ने शिक्षक और छात्र के पवित्र रिश्ते हो कलंकित कर दिया। आरोपी ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की का कई बार रेप किया। 


जींद (हरियाणा). शिक्षक और छात्र का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है। लेकिन हरियाणा में एक कलयुगी टीचर ने इस रिश्ते हो कलंकित कर दिया। आरोपी ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की का कई बार रेप किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को किया गिरफ्तार
दरअसल, यह शर्मनाक मामला मंगलवार को जींद जिले में सामने आया है। जहां एक छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी टीचर सुरेंद्र सरोहा को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने कहा कि 10 जनवरी 2020 को अध्यापक ने उसका अपहरण भी किया था। 

जान से मारने की धमकी देकर कई बार किया रेप
छात्रा ने अपनी आपबीती में बताया कि जब में 2017 में गांव के ही स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। तो यहां पढ़ाने वाले सुरेंद्र सर ने मेरे साथ रेप किया। जब मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने मुझको जान से मारने की धमकी दी। मैं बहुत डर गई थी। इसलिए वह मेरे साथा कई बार रेप करता रहा।

स्कूल में भी करता था गंदी हरकतें...
पीड़िता ने आपबीती में बताया कि वह आए दिन मौके देखते ही स्कूल में भी गंदी हकरतें करने लगता था। जब 10 जनवरी को उसने मेरे अपहरण किया तो यह बात मैंने अपने घरवालों को बताई तो वह शॉक्ड थे। फिर उन्होंने कुछ दिन तक मुझे स्कूल जाने से मना कर दिया और मुझको लेकर तुरंत महिला थाने आ गए।