हरियाणा में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर पांच युवकों ने उसका गैंगरेप किया।

सोनीपत (हरियाणा). निर्भया के 4 दोषियों को फांसी की सजा मिलने के बाद भी देश में रोज कहीं ना कहीं रेप की घटनाएं आ रही हैं। ऐसी ही एक शर्मनाक घटना हरियाण से सामने आई है। जहां एक युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर उसका गैंगरेप किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पांचों बारी-बारी से करते रहे रेप
दरअसल, यह घिनौनी घटना सोनीपत जिले के कुंडली थाना क्षेत्र बुधवार को हुई है। जहां एक 21 साल की लड़की से पांच आरोपियों ने उसको पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद जब पीड़िता बेहोश हो गई तो दरिंदों ने उसके साथ बारी-बारी से सभी सामूहिक दुष्कर्म किया।

लड़की ने बाथरूम से कॉल करके पुलिस को बुलाया
लड़की पुलिस को आपबीती बताते-बताते रोने लगी। उसने बताया कि टिंकू नाम के युवक ने टीडीआई कंपनी में इंटरव्यू देने के बहाने बुलाया था। जब मैं वहां पहुंची तो पहले से वहां उसके 4 साथी युवक बैठे हुए थे। पहले उन्होंने मुझको पानी पीने को दिया जिसको पीकर में बेसुध हो गई। जब होश आया तो वह मेरी इज्जत लूट चुके थे। फिर किसी तरह मैं झूठ बोलकर बाथरूम गई। उससे बाद वहां से अपने मोबाइल से पुलिस हेल्पलाइन पर दी सूचना दी। पहले तो पुलिसवाले लड़की की बात सुनकर हैरान हुए, लेकिन जिस समझदारी से उसने कॉल किया उसकी उन्होंने तारीफ की। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया है।