हरियाणा में ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने दूसरे को दिनदहाड़े चाकू घोंपकर हत्या कर दी। 

 हिसार. आज कल बदमाशों ने ना तो पुलिस का खौफ है और ना ही पुलिस का डर बचा है। जिसके चलते रोज आए दिन वारदातें हो रही हैं। हरियाणा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने दूसरे को दिनदहाड़े चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

युवक चाकू लेकर आया और घोंप दिया
दरअसल, यह वारदात हिसार के रेड स्कवेयर मार्केट हाल में शनिवार के दिन हुई। जहां दो छात्रों के गुट पुरानी रंजिश को लेकर लड़ रहे थे। इसी दौरान आरोपी रमन काजला ने चाकू निकाल कर विनीत कुमार के पेट में चाकू घोंप दिया। यह घटनासीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

बर्थडे पार्टी मौत की चीखों में बदल गई
जानकारी के मुताबिक, मृतक 12वी पास था, वो कम्प्यूटर का कोर्स कर रहा था। इसी दौरान वहां के रेड स्कवेयर मार्केट में बने एक हाल में बर्थडे पार्टी चल रही थी। वहां दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। हाल के मालिक ने उनको बाहर निकाल दिया। फिर रमन काजला चाकू लेकर आया और विनीत को मारकर चला गया।