इस लवमैरिज के लिए रात 8 बजे खुली DM की अदालत, गवाह बने सिर्फ समधी-समधिन
रोहतक, हरियाणा. कहते हैं कि प्यार कभी झुकता नहीं। लेकिन यहां कलेक्टर ने इस प्यार को झुकने नहीं दिया। इस कपल की शादी लॉकडाउन के कारण अड़चन में आ गई थी। लेकिन कलेक्टर ने रात 8 बजे कोर्ट खुलवाकर यह लवमैरिज कराई। यहां की सूर्य कॉलोनी में रहने वाले निरंजन कश्यप की दुल्हन डाना जोहेरी ओलिवेरोस क्रूज मैक्सिको की हैं। सोमवार को DM कोर्ट में इनकी लवमैरिज कराई गई। इस मौके पर लड़की की मां और लड़के पिता ही विशेषतौर पर मौजूद थे। शादी में डीसी ऑफिस के कुछ कर्मचारी भी शरीक हुए।
17

निरंजन ने प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि डीएम के प्रयास से उनका प्यार परवान चढ़ सका। निरंजन और डाना की दोस्ती 2017 में ऑनलाइन स्पेनिश लैंग्वेज का कोर्स करने के दौरान हुई थी। निरंजन ने होटल मैनेजमेंट कोर्स भी किया है।
27
2017 में निरंजन मैक्सको भी गए थे। इसके बाद 2018 में डाना टूरिस्ट वीजा पर अपनी मां मिरियम क्रूज टोरेस के साथ रोहतक पहुंची थीं। तब दोनों की सगाई कर दी गई थी। लेकिन शादी में नागरिकता से जुड़ीं कानूनी अड़चने आ गई थीं।
37
कपल ने कोर्ट में शादी के लिए आवेदन दिया था। डीएम ने लॉकडाउन के पहले इस शादी का पब्लिक नोटिस निकलवाया था, लेकिन लॉकडाउन के कारण शादी रुक गई थी। जब डीएम से कपल ने गुहार लगाई, तो उन्होंने सोमवार को कोर्ट खुलवाकर यह मैरिज करा दी।
47
डाना और उसकी मां को 24 अप्रैल को मैक्सिको लौटना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण फ्लाइट बंद होने से वे यहां अटक गईं। अब दोनों 5 मई को मैक्सिको लौटेंगी।
57
निरंजन के मुताबिक वे पहली ही नजर में डाना से प्यार कर बैठे थे।
67
डाना ने कहा कि उम्मीद नहीं थी कि लॉकडाउन के बीच भी उनकी इस तरह शादी संभव हो सकेगी। कपल ने अपने हाथों पर एक-दूसरे के नाम का टैटू बनवा रखा है।
77
निरंजन और डाना ने कहा कि लॉकडाउन के कारण उन्होंने साधारण तरीके से शादी की।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos