एक दिल दहला देने वाल मामला हरियाणा में सामने आया है। जहां एक युवक ने पहले तो अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। फिर इसके बाद उसने भी आत्महत्या कर ली।


भिवानी (हरियाणा). अक्सर इंसान जरा-जरा सी बात पर अपने होश खो देता है और वह खौफनाक कदम उठा लेता है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाल मामला हरियाणा में सामने आया है। जहां एक युवक ने पहले तो अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। फिर खुद ने भी कर लिया सुसाइड।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी ने करने लगा था नफरत
दरअसल, ये दर्दनाक वारदात भिवानी जिले के खरक गांव में शनिवार रात हुई है। जहां अजीत नाम के शख्स ने अपनी पत्नी मंजू से झगड़े के बाद इस घटना को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक दोनों में आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। आरोपी अपनी पत्नी से नफरत करने लगा था। क्योंकि वह उससे रोज झगड़ती जो थी।

कुल्हाड़ी से पत्नी के कर दिए कई टुकड़े
जानकारी के मुताबिक अजीत और मंजू की यह दूसरी शादी थी। जहां युवक की पहली पत्नी से तीन बच्चे थे। दूसरी शादी के बाद उसको दो बच्चे और थे। दोनों में घर के खर्चे को लेकर विवाद होता था। 5 से 6 दिन पहले महिला अपने मायके से आई थी। दोनों में शनिवार रात झगड़ा इतना बड़ गया कि आरोपी ने पहले कुल्हाड़ी से पत्नी के कई टुकड़े किए। इसके बाद उसने रेलवे ट्रैक के नजदीक जाकर जहर खा लिया। पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बच्चों ने रोते हुए बयां की पूरी दर्दनाक घटना
मृतक के बच्चों ने पुलिस को बताया कि उस रात क्या-क्या हुआ था। मासूमों ने कहा-हामारे मम्मी-पापा बहुत लड़ते थे। उस रात भी उन्होंने हम सबको एक कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद पापा ने मम्मी को मार दिया और यहां से भाग गए। जानकारी के अनुसार हादसे के समय घर में तीन बच्चियां थी।