हरियाणा के एक पुलिस थाने में एक युवक ने सुसाइड कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आनन-फानन में पुलिस उसको चंडीगढ़ लेकर गई। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है।


कुरुक्षेत्र, हरियाणा के एक पुलिस थाने में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने सुसाइड कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के भाई ने इस मौत के पीछे पुलिस और एक लड़की को इसका जिम्मेदार बताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम..
दरअसल, यह मामला कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा सरस्वती विहार चौकी में सामने आया है। जहां सन्नी नाम के युवक ने जहर खा लिया। आनन-फानन में पुलिस उसको चंडीगढ़ लेकर गई। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है।

एक-दूसरे से प्यार करते थे दोनों...
मृतक के बड़े भाई ने बताया कि उसका छोटा भाई पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। दोनों कुछ दिन पहले घर से भाग गए थे। क्योंकि वो उस युवती से शादी करना चाहता था। हालांकि बाद में युवती के घरवालों के दबाव के चलते मां ने सन्नी को फोन करके बुला लिया था।

लड़की के पेट में पल रहा है उसका बच्चा
कुछ दिन बाद फिर लड़की के घरवाले युवक को पुलिस थाने ले गए, जहां उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर डराया-धमकाया। जिसके चलते उसने थाने की बाथरुम में जाकर जहर खा लिया। वहीं युवक ने बताया कि लड़की गर्भवती है। उसके परिजन उसके पेट में पल रहे बच्चे को भी मार देंगे। वह उसको लेकर घर से गायब हैं। 

मृतक की मां ने लगाए ये आरोप
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक सन्नी की मां मीना देवी ने आरोपी पुलिस कर्मचारी और लड़की के परिजनों के खिलाफ अपने बेटे की मौत के जिम्मेदार बताकर कार्रवाई की मांग की है।