अमेरीकी मॉडल किम कर्दाशियां ने सोशल मीडिया पर पति के साथ एक फोटो शेयर करना उनके लिए भारी पड़ गया। अक्सर वो किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार वो कानूनी झमेले में फंसती नजर आ रही हैं। 

मुंबई. अमेरीकी मॉडल किम कर्दाशियां ने सोशल मीडिया पर पति के साथ एक फोटो शेयर करना उनके लिए भारी पड़ गया। अक्सर वो किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार वो कानूनी झमेले में फंसती नजर आ रही हैं। फोटो को लेकर विवाद काफी बढ़ता दिख रहा है। फोटोग्राफर सईद बोल्डन ने उनकी तस्वीर को लेकर शिकायत दर्ज कराई। इसमें वो अपने पति कान्ये वेस्ट के साथ रोमांटिक मूड में नजर आ रही हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, इस कपल की फोटो सईद ने खींची थी और किम ने इसे लाइसेंस नहीं कराया। फोटोग्राफर ने आरोप लगाया कि किम ने इस फोटो को पोस्ट करने की परमिशन नहीं ली और न ही कोई रुपए दिए। इस फोटो को नास के एल्बम की रिलीज पार्टी का बताया जा रहा है।

कई स्टार्स भी फंस चुके हैं कॉपीराइट मामले में 

वेबसाइट के मिताबिक ही बीते कुछ माहिने में कई बड़े स्टार्स इस तरह के कॉपीराइट मामले में फंस चुके हैं। किम से पहले सिंगर कैटी पेरी, आरियाना ग्रांडे, जस्टिन बीबर, गिगी हदीद और एमिली रताजक्वोस्की पर फोटोग्राफर्स बिना लाइसेंस के फोटो पोस्ट करने के आरोप लगा चुके हैं। 

View post on Instagram