हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स ने इस महीने की शुरुआत में ही सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जानकारी दी थी कि वो और उनकी पत्नी रीटा विल्सन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

मुंबई. हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स ने इस महीने की शुरुआत में ही सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जानकारी दी थी कि वो और उनकी पत्नी रीटा विल्सन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद उनके फैंस के बीच हड़कंप मच गया और लोग उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगे थे। लेकिन, अब टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन को पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है कि वो दोनों ही अब इससे जंग जीत चुके हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्टर की पत्नी के साथ हुई घर पर वापसी 

बता दें, टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन पहले सेलिब्रिटी थे जो कोरना वायरस की चपेट में आए थे। इस खबर के सामने आते ही दोनों का इलाज शुरू हो गया था और अब अच्छी खबर है कि दोनों ठीक हो गए हैं और अमेरिका के लॉस एंजलिस वापस आ गए हैं। टॉम और रीटा का इलाज ऑस्ट्रेलिया में चल रहा था। बता दें, कोरना वायरस संक्रमित होने की जानकारी खुद टॉम हैंक्स ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा था, 'मैं और रीटा यहां ऑस्ट्रेलिया में हैं। हमें थकान महसूस हो रही थी, जुकाम था और शरीर भी दुख रहा था। रीटा को थोड़ा बुखार भी था। हमने टेस्ट करवाया और कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।'

Scroll to load tweet…

दो हफ्ते बाद एक्टर कोरोना से होने लगा था ठीक

वहीं, कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के दो हफ्ते बाद टॉम ने एक ट्वीट में अपनी तबीयत में सुधार की जानकारी अपने फैंस को दी थी। टॉम ने बताया था कि अब वो बेहतर महसूस कर रहे हैं। बता दें, टॉम ऑस्ट्रेलिया के अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में थे। वहां वे अपना टाइपराइटर लेकर गए थे। इनके अलावा हॉलीवुड में कई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस लिस्ट में इदरिस एल्बा, जेम्स बॉन्ड एक्ट्रेस ओल्गा, कॉमेडियन कैथी ग्रिफिन का नाम शामिल है। वहीं बॉलीवुड हस्तियों में अभी तक कनिका कपूर का नाम सामने आया है।

Scroll to load tweet…