हॉलीवुड एक्टर ब्रायन डेनेहे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें इंडस्ट्री में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता था। 

मुंबई. हॉलीवुड एक्टर ब्रायन डेनेहे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें इंडस्ट्री में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता था। फिल्मों के अलावा उन्होंने स्टेज प्ले भी किए, जिन्हें खूब पसंद किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ब्रायन डेनेहे की मौत कनेटीकट के न्यू हेवन में बुधवार रात को हुई थी। उनकी बेटी एलिजाबेथ डेनेहे ने ट्विटर पर इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि भारी मन के साथ हम आपको बताना चाहते हैं कि हमारे पिता का निधन हो गया है। उनकी मृत्यु नेचुरल कारण से हुई है, कोरोना वायरस की इसमें कोई भूमिका नहीं है। अपनी बेमिसाल जिंदगी, दयालु दिल और एक बेहतरीन पिता और दादा/नाना रहे ब्रायन को उनकी पत्नी, परिवार और दोस्त बहुत याद करेंगे।'

Scroll to load tweet…

ब्रायन के इस काम के दीवाने थे लोग

अपनी बेहतरीन फिजीक, जानदार आवाज और पर्दे पर हर रोल को जानदार बनाने के लिए ब्रायन डेनेहे मशहूर थे। उन्होंने अपने करियर में दो टोनी अवॉर्ड्स और एक ग्रैमी अवॉर्ड जीता था। इसके साथ ही उन्हें 6 एमी अवॉर्ड्स के लिए नोमिनेट भी किया जा चुका है। उन्होंने साल 2010 में अमेरिकन थिएटर हॉल ऑफ फेम की शुरुआत की थी।

बता दें, उन्होंने 'फर्स्ट ब्लड', 'ककून', 'टू कैच अ किलर', 'ग्लैडिएटर' संग लगभग 40 फिल्में की थी। फिल्म 'फर्स्ट ब्लड' में उन्होंने एक शेरिफ का किरदार निभाया था, जिसने रेम्बो को जेल में भेजा था। ब्रायन डेनेहे को आखिरी बार एनबीसी के शो ब्लैकलिस्ट में देखा गया था। ब्लैकलिस्ट एक्ट्रेस मेगन बून ने उन्हें इंस्टाग्राम पोस्ट कर श्रद्धांजलि भी दी है।