ब्रिटिश एक्ट्रेस हिलेरी हीथ का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया है। वो 74 साल की थीं। हिलेरी हॉरर फिल्म 'विचफाइंडर जनरल' के लिए जानी जाती हैं।

मुंबई. ब्रिटिश एक्ट्रेस हिलेरी हीथ का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया है। वो 74 साल की थीं। हिलेरी हॉरर फिल्म 'विचफाइंडर जनरल' के लिए जानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिलेरी के बेटे एलेक्स विलियम्स ने उनकी मौत की पुष्टि की है। एलेक्स ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर जानकारी दी कि वो पिछले हफ्ते से कोविड-19 से जूझ रही थीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1968 में एक्ट्रेस ने शुरू किया था करियर

बता दें, हिलेरी का जन्म इंग्लैंड के लीवरपूल में हुआ था। साल 1974 में हिलेरी ने टैलेंट एजेंट डंकेन हीथ के साथ शादी की थी। 1989 में उनका तलाक हो गया था। 1968 में हिलेरी ने मिशेल रीव्स की फिल्म 'विचफाइंडर जनरल' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। एक्टिंग से दूर होने के बाद हीथ ने 'एन ऑफुली बिग एडवेंचर' और 'नील बाय माउथ' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था।