ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित हॉलीवुड की 81 वर्षीय एक्ट्रेस जेन फोंडा अमेरिकी पुलिस द्वारा वाशिंगटन में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, पिछले काफी समय से वे क्लाइमेट चेंज के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हैं।

मुंबई. ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित हॉलीवुड की 81 वर्षीय एक्ट्रेस जेन फोंडा अमेरिकी पुलिस द्वारा वाशिंगटन में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, पिछले काफी समय से वे क्लाइमेट चेंज के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हैं। अमेरिकी पुलिस ने इस एक्ट्रेस के साथ ही साथ 16 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। एक्टिविस्ट की भूमिका निभा रहीं जेन को अमेरिका की केपिटोल पुलिस ने अरेस्ट किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

जेन फोंडा के सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इनमें एक्ट्रेस को कस्टडी में ले जाते हुए देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फोंडा ने कहा कि वो हर शुक्रवार केपिटॉल जाएंगी। चाहे बारिश हो या फिर धूप, वो यूथ द्वारा तैयार किए गए इस मूवमेंट से बेहद प्रभावित हैं। वे कहती हैं कि अधिकारियों द्वारा इस धरती को नष्ट होते नहीं देख सकती हैं। खासतौर पर जब ये लोग इंडस्ट्रीज के फायदे के लिए पृथ्वी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Scroll to load tweet…

मूवमेंट का हिस्सा बनने के लिए डीसी हुई थीं शिफ्ट

बताया जा रहा है कि हाल ही में फोंडा अमेरिका के शहर डीसी में भी शिफ्ट हुई थीं ताकि वे क्लाइमेट चेंज की इस लड़ाई में एक्टिव होकर हिस्सा ले सकें। उन्होंने ये भी कहा था कि वो सभी इस मूवमेंट में पूरे जी-जीन के साथ लगे हुए हैं और अगर हर शुक्रवार को पुलिस उन्हें अरेस्ट करके ले जाती है तो भी वे प्रदर्शन करना नहीं छोड़ेंगी। 

पहले भी जेन फोंडा हो चुकी हैं गिरफ्तार

ऐसा ये पहली बार नहीं है जब फोंडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले साल 1970 में भी वे गिरफ्तार हो चुकी हैं। फोंडा उस दौरान अमेरिका और वियतनाम युद्ध की काफी खिलाफत कर रही थीं और उस दौरान भी वे एक प्रोटेस्ट में नजर आई थीं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।