हॉलीवुड की वेट्रेन और स्टेज एक्ट्रेस लिन कोहेन का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। लिन कोहेन 'सेक्स एंड द सिटी' टीवी सीरीज में मगदा के लिए जाने जाती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस की मौत की वजह सामने नहीं आ पाई है।

मुंबई. हॉलीवुड की वेट्रेन और स्टेज एक्ट्रेस लिन कोहेन का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। लिन कोहेन 'सेक्स एंड द सिटी' टीवी सीरीज में मगदा के लिए जाने जाती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस की मौत की वजह सामने नहीं आ पाई है। लिन की मैनेजमेंट कंपनी की ओर से उनके निधन की जानकारी दी गई, लेकिन मौत की वजह के बारे में नहीं बताया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं एक्ट्रेस 

लिन कोहेन 'डॅमेजेस', 'लॉ एंड ऑर्डर' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही 'द मार्वलस मिसेज मैसल', 'गॉड फ़्रेंडेड मी', 'शिकागो मेड' और 'मास्टर ऑफ नन' जैसे शोज में गेस्ट अपीयरेंस करते हुए नजर आई हैं। इसके अलावा लिन कोहेन स्टीवन स्पेलबर्ग की फिल्म 'म्यूनिच' में भी नजर आ चुकी हैं। ये फिल्म ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हो चुकी है। लिन कोहेन 'द हंगर गेम्स कैचिंग फायर' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।