सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा "और अब हम इंस्टाग्राम फ्रेंड्स भी बन गए हैं, हाय इंस्टाग्राम।" फोटो में फ्रेंड्स की पूरी कास्ट यानी मैथ्यू पेरी, मैट ले ब्लैंक, लीसा कुड्रो, डेविड श्विमर, कर्टनी कॉक्स सब दिखाई दे रहे हैं। 

हॉलीवुड. अमेरिकन कॉमेडी टीवी सीरिज 'फ्रेंड्स' में 'रेचल' के किरदार से मशहूर हुई एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन हाल ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर आ गई हैं। एक्ट्रेस ने उस पर पहली ही पोस्ट में अपने सभी पुराने दोस्त और 'फ्रेंड्स' के को-स्टार्स के साथ अपनी फोटो शेयर की है। इस अमेरिकन टीवी सीरिज को लगभग 25 साल हो गए लेकिन ये आज भी उतना ही मशहूर है और लोग इसे देखते हैं। जेनिफर को सोशल मीडिया पर देख फैंस बहुत खुश हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पोस्ट पर लगी कमेंट्स की झड़ी
सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा "और अब हम इंस्टाग्राम फ्रेंड्स भी बन गए हैं, हाय इंस्टाग्राम।" फोटो में फ्रेंड्स की पूरी कास्ट यानी मैथ्यू पेरी, मैट ले ब्लैंक, लीसा कुड्रो, डेविड श्विमर, कर्टनी कॉक्स सब दिखाई दे रहे हैं। उनकी पोस्ट पर सेलिब्रिटीज और फैंस के कमेंट्स की झड़ी लग गई। कोई कोई उन्हें वेलकम कर रहा था तो कोई अपनी खुशी जता रहा था। ऐलन ने लिखा "मैं बहुत खुश हूं कि वे सब अब भी तुम्हारे साथ हैं", वहीं मशहूर सिंगर मारिया केरे ने लिखा "इंस्टाग्राम पर आपका स्वागत है जेनिफर, ये एक अच्छा पल है।"

View post on Instagram

एक दिन से भी कम वक्त में बने लाखों फॉलोअर्स 
हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर ने 'ब्रूस अलमाइटी', 'डीरेल्ड', 'मार्ली एंड मी', 'द स्वीचट जैसी कई सफल फिल्में की हैं। उनकी इतनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है कि सोशल मीडिया पर आते ही सिर्फ एक दिन में उनके 7.2 मीलियन फॉलोवर्स हो गए और ये नबंर बढ़ता ही जा रहा है।