हॉलीवुड की फिल्म 'समुंदर के लुटेरे: द कर्स ऑफ द ब्लैक पर्ल' जैसी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर जॉनी डेप को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है कि उनकी पत्नी उनके साथ मारपीट करती थीं।

मुंबई. हॉलीवुड की फिल्म 'समुंदर के लुटेरे: द कर्स ऑफ द ब्लैक पर्ल' जैसी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर जॉनी डेप को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है कि उनकी पत्नी उनके साथ मारपीट करती थीं। दोनों को अलग हुए भले ही तीन साल हो चुके हैं, लेकिन एक्टर के साथ मारपीट के खुलासे के बाद दोनों एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे हुआ एक्टर के साथ मारपीट का खुलासा 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो क्लिप से जॉनी डेप के साथ मारपीट का खुलासा हुआ है। इसमें जॉनी डेप की पत्नी एम्बर हर्ड एक्टर से कहती सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने जॉनी को मारा था। एम्बर 'एक्वामैन', 'नेवर बैक डाउन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं हैं। वहीं जॉनी डेप 'पायरेट्स ऑफ कैरेबियन' जैसी हिट सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं। वायरल हो रहे ऑडियो क्लिप के बाद सोशल मीडिया पर एक्टर के लिए न्याय की मांग उठने लगी और हैसटैग जस्टिस फोर जॉनी डेप ट्रेंड करने लगा। 

Scroll to load tweet…

2015 में की थी दोनों ने शादी 

एम्बर हर्ड और जॉनी डेप ने साल 2015 में शादी की थी, लेकिन महज 18 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। एक्ट्रेस ने 2016 में जॉनी पर ड्रग्स लेने और मारपीट के आरोप लगाए थे। जॉनी ने भी एम्बर पर प्रताड़ित करने के इल्जाम लगाए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने अगस्त 2018 में खुलासा किया था कि एम्बर ने किस तरह से बदले की भावना से उनके बिस्तर पर गंदगी कर दी थी।