जानीमानी पॉप सिंगर और एक्ट्रेस ओलिविया न्यूटन जॉन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनके पति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर ओलिविया के निधन की खबर शेयर की है। बात दें कि वे 30 साल से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थी। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. ग्रैमी विनर सिंगर और एक्ट्रेस ओलिविया न्यूटन जॉन (Olivia Newton John) का निधन हो गया है। वे 73 साल की थी। बता दें कि वे पिछले 30 साल से ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही थी। उनका निधन उनके होम टाउन साउथ कैलिफॉर्निया में हुआ। ओलिविया के निधन की पुष्टि उनके पति जॉन ईस्टरलिंग ने इंस्टाग्राम के जरिए की है। उन्होंने लिखा- ओलिविया न्यूटन जॉन (73) का आज सुबह दक्षिणी कैलिफोर्निया में निधन हो गया। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि प्लीज इस कठिन समय में हमारी फैमिली की प्राइवेसी का सम्मान करें। बता दें कि उनकी फैमिली में बेटी क्लो लट्टनजी, बहन सारा न्यूटन-जॉन, भाई टोबी न्यूटन जॉन हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो चार बार के ग्रैमी विजेता न्यूटन जॉन ने कई साल पहले खुलासा किया था कि उन्हें स्तन कैंसर मेटास्टेसाइज हो गया था और उनकी पीठ में फैल गया था, जिससे उन्हें अपनी परफॉर्मेंस कर कैंसिल करनी पड़ी थी। 25 साल पहले उन्होंने मास्टक्टोमी करवाई थी और ऑस्ट्रेलिया में कैंसर के लिए रिसर्च सेंटर स्थापित करने के लिए आगे आई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


बचपन से शुरू कर दी परफॉर्मेंस देना
ओलिविया को बचपन से संगीत का शौक रहा है। उन्होंने चाइल्डहुड से ही परफॉर्मेंस देना शुरू कर दिया था। 1948 में पैदा हुई न्यूटन जॉन ने 16 साल की उम्र में एक टैलेंट शो की विनर रही थी। इसके बाद उन्होंने अपना संगीत और गायिकी का शौक पूरा करने पढ़ाई तक छोड़ दी। वे देखते ही देखते एक ग्लोबल स्टार बन गई थी। फिर वे यूएस शिफ्ट हो गई। 1971 में उन्होंने अपना पहला हिट इफ नॉट फॉर यू.. दिया था, जिसे जॉर्ज हैरिसन ने भी रिकॉर्ड किया था। इस गाने की वजह से वे बिलबोर्ड के चार्ट में 25वें नंबर पर थी। और इसी की वजह से उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर स्टारडम मिला। 1973 में उन्हें लेट मी बी देयर.. गाने के लिए पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला था। 


शानदार रही करियर
ओलिविया न्यूटन ने अपने करियर भी खूब स्टामडम कमाया। उन्होंने कई हिट गानों को अपनी आवाज दी। 1981 में उनका सबसे हिट गाना फिजिकली रहा। इस गाने के वीडियो में वे वर्कआउट कपड़े और हैडबैंड के साथ दिखाया गया था। इसके बाद यह स्टाइल जबरदस्त तरीके से ट्रेंड में आ गया था। 2015 में उन्होंने एक ओर हिट यू हैव टू बिलिव दिया। आपको बता दें कि उन्होंने गानों के साथ कई हिट फिल्मों में काम भी किया। 

ये भी पढ़ें
बड़ी शर्त पर हामी भरवा साउथ स्टार महेश बाबू ने बॉलीवुड एक्ट्रेस को बनाया था दुल्हन, देखें लव स्टोरी की 8 PHOTOS

5 PHOTOS में देखें आखिर ऐसा क्या पहन लिया दिशा पाटनी ने कि भड़क गए लोग, करने लगे भद्दे कमेंट्स 

आमिर हों या शाहरुख़-सलमान, बॉक्स ऑफिस क्लैश में अक्सर हारे खान्स, जानिए कैसा रहा इन 18 फिल्मों का हाल

जवान होती बेटियों को देख श्रीदेवी को उठाना पड़ा ये कदम, खुद भी यंग दिखने के लिए करती थी ये काम

26 साल पुराना किस्सा: इस एक्ट्रेस ने कर दिया था अक्षय कुमार को परेशान, पीछा छुड़ाने भिड़ाते थे तिकड़म