WHO विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ स्ट्रीम में जुड़कर तमाम फेक सवालों के जवाब देने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने अब हैशटैग सेफ हैंड्स चैलेंज लिया है, जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वो वॉश बेसिन में 20 सेकेंड तक हाथ धोते दिख रही हैं।

मुंबई. WHO विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ स्ट्रीम में जुड़कर तमाम फेक सवालों के जवाब देने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने अब हैशटैग सेफ हैंड्स चैलेंज लिया है, जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वो वॉश बेसिन में 20 सेकेंड तक हाथ धोते दिख रही हैं। इसके साथ ही वो इसमें हाथ धोना भी सिखाती दिक रही हैं। वीडियो में हाथ धोने के साथ ही देसी गर्ल लगातार एक गाना भी गाती नजर आ रही हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्ट्रेस ने गाया 10 साल छोटे पति का लिखा गाना

वीडियो शेयर करने के साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन भी लिखा। कैप्शन पढ़ने के बाद ये साफ तौर से पता चल रहा है कि वो गाना किसी और नहीं बल्कि उनके 10 साल छोटे पति निक जोनस ने लिखने में मदद की है। इसके साथ ही इसमें अमिताभ बच्चन को भी टैग किया है। अब ऐसे में देखना ये होगा कि क्या बिग बी प्रियंका के दिए इस चैलेंज को पूरा करते हैं या नहीं। वीडियो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा- 'मैं डॉक्टर टेड्रोस का दिया सेफ हैंड्स चैलेंज कुबूल करती हूं।'

प्रियंका ने आगे लिखा, 'कल की हमारी इंस्टाग्राम लाइव चैट का टेकअवे ये है कि अच्छी तरह से हाथों को धोना बहुत जरूरी है। ये एक बहुत आसान सी चीज है जो हमें जिंदगियां बचाने और खतरे को कम करने में मदद कर सकती है और ये रहा वो गाना जो इस बात की तसल्ली करेगा कि आप कम से कम 20 सेकेंड तक हाथ धोते रहें।'

दोनों स्टार्स को है ये बीमारियां 

बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ एक लाइव चैट की थी जिसमें उन्होंने वो सभी सवाल पूछे थे जिनके जवाब आजकल लोग जानना चाहते हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा को अस्थमा है और निक जोनस को डायबटीज है। यही वजह है कि दोनों कोरोना काल में काफी ज्यादा सावधानियां बरत रहे हैं। दोनों स्टार्स ने खुद को आइसोलेट कर रखा है ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके।

View post on Instagram

इन्हें है ज्यादा खतरा

गौरतलब है कि जिन लोगों को डायबटीज या फेंफड़ों संबंधी किसी भी तरह की समस्या है उन्हें डॉक्टरों की सलाह है कि जितना हो सके अपने घरों में रहें क्योंकि ऐसे लोगों को जान का खतरा सबसे ज्यादा है। प्रियंका और निक अपने इंस्टा स्टेटस और पोस्ट के जरिए लगातार लोगों को अवेयर कर रहे हैं।

View post on Instagram