प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जेठानी की बेटी एलिना को बर्थडे विश करते हुए फोटो शेयर की है। प्रियंका ने ट्विटर पर फोटो शेयर की है। इस फोटो में एलिना चाची प्रियंका के पास बैठी है और दोनों कोई बुक देखकर खुश नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने फोटो पर कैप्शन लिखा है- हैपी 6 th बर्थडे खूबसूरत लड़की. तुम बहुत प्यारी हो एलिना।

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनकर चल रही है। वे ससुरालवालों के काफी करीब है। उन्होंने अपनी जेठानी की बेटी एलिना को बर्थडे विश करते हुए फोटो शेयर की है। प्रियंका ने ट्विटर पर फोटो शेयर की है। इस फोटो में एलिना चाची प्रियंका के पास बैठी है और दोनों कोई बुक देखकर खुश नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने फोटो पर कैप्शन लिखा- 'हैपी 6 th बर्थडे खूबसूरत लड़की. तुम बहुत प्यारी हो एलिना।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


जेठानी की बेटी है एलिना
बता दें कि केविन जोनस ने डेनिले जोनस से साल 2009 में शादी की थी। इस शादी से कपल की दो बेटियां हैं। एलिना बड़ी बेटी हैं जबकी छोटी बेटी का नाम वेलेंटीना है। वेलेंटीना 3 साल की हैं। प्रियंका के ससुराल में दो जेठ, दो जेठानी, एक देवर, सास-ससुर और दो भतीजी हैं। 

Scroll to load tweet…


प्रियंका के प्रोजेक्ट
हिट हॉलीवुड सीरीज 'मैट्रिक्स' में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका सीरीज के चौथी फिल्म में नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस ने अपना हॉलीवुड डेब्यू यूएस टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ से किया था। इसके अलावा वह ‘बेवॉच’में भी नजर आ चुकी हैं। अंग्रेजी वेबसाइट वैरायटी के अनुसार प्रियंका के मैट्रिक्स सीरीज में जुड़ने की खबरें आखिरी चरण में हैं। हालांकि फिल्म में उनके रोल को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। फिल्म में प्रियंका के अलावा कीनू रीव्स, कैरी एन मॉस, नील पैट्रिक नजर आएंगे। फिल्म का चौथा पार्ट 21 मई 2021 में रिलीज हो सकती है।