हॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म 'द बैटमैन' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म को बेन अफ्लेक की जगह मैट रीव्स डायरेक्टर करेंगे जबकि 'द बैटमैन' का किरदार इस बार रॉबर्ट पैटिसन निभाते नजर आएंगे। 

मुंबई. हॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म 'द बैटमैन' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म को बेन अफ्लेक की जगह मैट रीव्स डायरेक्टर करेंगे जबकि 'द बैटमैन' का किरदार इस बार रॉबर्ट पैटिसन निभाते नजर आएंगे। रीव्स ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू होने की ऑफिशियली घोषणा ट्विटर पर क्लैप बोर्ड की फोटो शेयर कर की है। इसे शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, '#पहला दिन #दबैटमैन'। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये स्टार्स भी आएंगे नजर

फिल्म में रिव्स के अलावा जोई क्रैविट्स कैटवुमन के किरदार में, पॉल डैनो रिडलर के किरदार में, ऐंडी सरकिस अल्फ्रेड पेनीवर्थ के किरदार में कॉलिन फरेल पेंग्विन के किरदार में और जेफरी राइट जिम गॉरडन के किरदार में दिखाई देंगे। कास्टिंग से पता चलता है कि इस बार बैटमैन का सामना सुपरविलंस से होने वाला है।

Scroll to load tweet…

बेन ने इसलिए छोड़ी फ्रैंचाइज

पिछली फिल्म में पहले बेन अफ्लेक ने ही बैटमैन का किरदार निभाया था। सबसे पहली बार वह इस किरदार में साल 2016 में आई 'बैटमैन वर्सेज सुपरमैन' में दिखाई दिए थे। इसके बाद वो 2017 में 'जस्टिस लीग' में इस भूमिका में दिखे। इस महंगी फिल्म की असफलता के बाद बेन ने इससे खुद को अलग कर लिया। 'द बैटमैन' 25 जून 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।