सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या कर ली थी। वो बीते 6 महीने से डिप्रेशन से लड़ने की कोशिश कर रहे थे। सुशांत सिंह की मौत से टीवी और बॉलीवुड जगत में सभी दुखी हैं। सेलेब्स उनके निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसके साथ ही सुशांत के फैन नेपोटिज्म के मुद्दे को उठाते हुए उस पर निशाना साध रहे हैं। 

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या कर ली थी। वो बीते 6 महीने से डिप्रेशन से लड़ने की कोशिश कर रहे थे। सुशांत सिंह की मौत से टीवी और बॉलीवुड जगत में सभी दुखी हैं। सेलेब्स उनके निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसके साथ ही सुशांत के फैन नेपोटिज्म के मुद्दे को उठाते हुए उस पर निशाना साध रहे हैं। फैंस का मानना है कि वो एक सुपरस्टार की तरह फेम पाने के लायक थे, जो उनको इंडस्ट्री ने नहीं दिया। ऐसे में सुशांत की मौत पर जॉन सीना ने भी दुख व्यक्त किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जॉन सीना ने जताया दुख

इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने हॉलीवुड में भी दस्तक दे दी है। कुछ समय पहले ही हॉलीवुड सुपरस्टार और डब्लूडब्लूई के स्टार जॉन सीना ने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी है। जॉन सीना ने सुशांत सिंह राजपूत की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए जॉन सीना ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कुछ नहीं लिखा है।

जॉन सीना की इस पोस्ट को देखकर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फैंस का मानना है कि नेपोटिज्म की वजह से जो टैलेंट बॉलीवुड को नहीं नजर आया हॉलीवुड के इस सितारे ने उस हुनर को पहचान लिया है। फैंस कहते हैं कि काश ये फोटो देखने के लिए सुशांत सिंह राजपूत जिंदा होते तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। इतना ही नहीं कुछ लोग तो सुशांत की तारीफ करते हुए उनको 'बॉलीवुड का किंग' बता रहे हैं।

View post on Instagram

इन स्टार्स पर लगे नेपोटिज्म के आरोप 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इंडस्ट्री का माहौल गमगीन है। लोग सोशल मीडिया के जरिए आलिया भट्ट, शाहरुख खान, सलमान खान और करण जौहर पर नेपोटिज्म करने के आरोप लगा रहे हैं। लोगों का मानना है कि इंडस्ट्री के लोग सुशांत सिंह राजपूत की जमकर मजाक बनाया करते थे, जिससे इस स्टार का दिल टूट गया था और उसने अपनी जान दे दी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी उनके घर पहुंची थीं। इस दौरान अंकिता लोखंडे बहुत मायूस नजर आईं और उनके आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे थे।