केरल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा का मानना है कि केरल में पार्टी एक विकल्प के तौर पर सामने आई है। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को यहां पुथुपल्ली और एर्नाकुलम में रोड शो करने पहुंचे हैं।

( फोटाे- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्कला में श्री नारायण गुरु के शिवगिरी मठ का दौरा किया)

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तिरुवनंतपुरम, केरल. पांच राज्यों तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी और केरल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव इस बार देश की राजनीति की दिशा बदलने वाले साबित होंगे। ये चुनाव भाजपा और विरोधी पार्टियों के लिए करो या मरो की स्थिति वाले हैं। केरल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा का मानना है कि केरल में पार्टी एक विकल्प के तौर पर सामने आई है। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को यहां पुथुपल्ली और एर्नाकुलम में रोड शो करने पहुंचे। बता दें कि केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए सिर्फ एक चरण यानी 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजे सभी पांच राज्यों के साथ 2 मई को आएंगे।

रोड शो में बोले राजनाथ

  • केरल में अगर हमारी सरकार बनती है तो हम यहां निश्चित रूप से लव जिहाद के ख़िलाफ़ क़ानून बनाएंगे। हमारी नीति सभी के लिए न्याय है, किसी का तुष्टिकरण नहीं है। 
  • हर साल हम मछुआरों के बैंक खाते में 6,000 रुपए की राशि डालेंगे। हाई स्कूल के छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप देंगे।

रैली से पहले बोले राजनाथ सिंह

इससे पहले राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा का केरल में मतदान प्रतिशत इस बार निश्चित रूप से बढ़ रहा है और सीटें भी बढ़ेंगी। केरल में कभी LDF कभी UDF का क्रम चलता रहा है। लेकिन भाजपा अब केरल में एक विकल्प के रूप में उभर कर आई है। लोगों में विश्वास बढ़ा है कि BJP भी यहां भूमिका अदा कर सकती है। केरल में भाजपा राजनीतिक हिंसा को समाप्त कर देगी। LDF और UDF ने आम जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता खो दी है क्योंकि उनके शब्दों और कार्यों में बहुत अंतर है। राजनाथ सिंह ने कहा-'मैं LDF और UDF से पूछना चाहता हूं कि केरल में 100% साक्षरता दर होने के बावजूद भी यह दूसरे राज्यों के मुकाबले में पीछे क्यों है? मैं मानता हूं कि आजादी के 7 दशकों के बाद भी यह राज्य LDF और UDF के चंगुल से बाहर नहीं आ पाया है।' राजनाथ सिंह ने कहा-हम केंद्र की नीतियों को केरल में प्रभावी रूप से लागू करेंगे। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को हर साल 6 गैस सिलेंडर देंगे। भाजपा केरल में हिंसा और भ्रष्टाचार को खत्म करेगी। भाजपा जाति, धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करती है। LDF और UDF दोनों केरल में फ्रैंडली मैच खेल रहे हैं। जीत चाहे LDF की हो या UDF की, अंत में हार केरल की जनता की हो रही है। जनता महसूस करती है कि राज्य को नए राजनीतिक पार्टी की ज़रूरत है। नया राजनीतिक विकल्प कोई यहां दे सकता है तो वह BJP है।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…