धनतेरस के दिन घर के लिए कोई चीज खरीदी जाती है। आइए हम आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी 5 चीजें हैं जो आप धनतेरस की मौके पर खरीद सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क : इस समय पूरे देश में दीपावली (Deepawali 2022) की जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही है। 5 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत धनतेरस (Dhanteras) से होती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। धनतेरस का त्योहार इस बार 22 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। धनतेरस को धन से जोड़कर देखा जाता है और कहा जाता है कि इस दिन अगर हम अपने घर के लिए कुछ विशेष चीजें खरीदते हैं, तो इससे हमारे घर में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। वैसे तो इस दिन ज्यादातर लोग सोना चांदी खरीदते हैं, लेकिन अगर आप सोना चांदी नहीं खरीदना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं इसके अलावा कौन सी ऐसी 5 चीज है जो आप अपने घर के लिए खरीद सकते हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर के लिए खरीदे बर्तन 
धनतेरस पर बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन कहते हैं कि घर पर कभी भी खाली बर्तन नहीं लेकर आना चाहिए। आप बर्तन में कोई मिठाई या थोड़े से चावल या फिर पानी भरकर इसे घर में ला सकते हैं। लेकिन याद रहे कि इस दौरान तांबे, पीतल और चांदी के बर्तनों को ही खरीदना चाहिए। धनतेरस के दिन स्टील और लोहे से बने बर्तनों को खरीदने से हमें बचना चाहिए।

झाड़ू खरीदने से आएगी लक्ष्मी 
जी हां, धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का भी विशेष महत्व होता है। कहते हैं कि झाड़ू खरीदने से घर की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर बना रहता है। धनतेरस पर खरीदी गई झाड़ू की पूजा दिवाली के दिन की जाती है।

गोमती चक्र 
धनतेरस के दिन गोमती चक्र खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। यह एक दुर्लभ समुद्री घोंघा है, जो गोमती नदी में ही पाया जाता है। इसे बेहद पवित्र माना जाता है और इसका पूजा में इस्तेमाल करने से बुरी नजर से बचा जा सकता है।

खाता बुक 
धनतेरस के दिन अगर आप अपने बिजनेस या फिर अपने काम के लिए कोई नई खाता बुक खरीदते हैं तो यह काफी भाग्यशाली माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन नहीं खाता बुक खरीद कर इसकी पूजा करने से धन की प्राप्ति साल भर होती रहती है।

लक्ष्मी गणेश की मूर्ति 
धनतेरस के दिन आप मिट्टी या किसी धातु से बनी लक्ष्मी गणेश की मूर्ति भी खरीद सकते हैं। इस दिन लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीद कर दिवाली पर इसका पूजन आप करें। इससे घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है।

ये भी पढ़ें- Diwali 2022: दीपावली की रात श्मशान सहित इन 4 जगहों पर भी लगाएं दीपक, इसके पीछे है बहुत खास वजह

Dhanteras 2022: धनतेरस पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें इस परंपरा के पीछे की वजह