- Home
- Lifestyle
- Health
- 50 के बाद भी मर्दाना ताकत रहेगी बरकरार, 7 फूड को डाइट में करें शामिल और पार्टनर को रखें खुश
50 के बाद भी मर्दाना ताकत रहेगी बरकरार, 7 फूड को डाइट में करें शामिल और पार्टनर को रखें खुश
हेल्थ डेस्क. टेस्टोस्टेरोन मुख्य रूप से पुरुष सेक्स हार्मोन है। लेकिन महिला के रूप में पैदा हुए पुरुष में भी यह हार्मोन पाया जाता है। इसका प्रोडक्शन अंडकोष और अंडाशय (testicles and ovaries) में होता है। बढ़ती उम्र में इसका प्रोडक्शन घटने लगता है।

टेस्टोस्टेरोन स्पर्म प्रोडक्शन, पुरुष प्रजनन गुण, यौन भेद को नियंत्रित करता है। अगर इसकी शरीर में कमी होती है तो कमजोरी, बालों का झड़ना, मांसपेशियों की क्षति दिखाई देने लगती है। इतना ही नहीं पार्टनर के साथ परफॉर्मेंस खराब हो जाती है। तो चलिए बताते हैं वो फूड्स (Natural Ways to boost testosterone) जो बढ़ते उम्र में भी इस हार्मोन लेवल को बनाए रखते हैं।

लहसुन
लहसुन खाने से टेस्टोस्टेरोन की मात्रा बढ़ती है। दरअसल, इसका मुख्य कॉम्पोनेन्ट एलिसिन है जो शरीर में मौजूद कोर्टिसोल की मात्रा को कम करता है। कोर्टिसोल की मात्रा कम होने से टेस्टोस्टेरोन की मात्रा बढ़ जाती है।
अदरक
अदरक भी पुरुषों में मर्दाना ताकत को बढ़ाता है। स्टडी के मुताबिक जो मर्द डेली रुटीन में अदरक का सेवन करते हैं उनके टेस्टोस्टेरोन का स्तर 17.7% तक बढ़ सकता है।
अनार
रिसर्च के मुताबिक अनार भी पुरुषों के मर्दाना ताकत में इजाफा करता है। यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को 24 प्रतिशतक तक बढ़ाने में मदद कर सकता है।
अंगूर
अंगूर का मुख्य कॉम्पोनेन्ट रेस्वेराट्रोल (resveratrol) है। जो पुरुषों में लीबीदो को बढ़ाता है। यह इरेक्शन को ट्रिगर करने में अहम भूमिका निभाता है। यह टेस्टोस्टेरोन के लेबल में भी सुधार करता है।
दूध
दूध खनिज, वसा, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होता है। यह मांसपेशियों के निर्माण के साथ-साथ टेस्टोस्टेरोन के लेबल को बनाए रखता है।
पालक
पालक में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मिलता है। यह पेनाइल इरेक्शन में मदद करता है। इसके अलावा यह अन्य प्रोटींस को टेस्टोस्टेरोन से बंधने से भी रोकता है। जिससे टेस्टोस्टेरोन की मात्रा में बढ़ोतरी होती है।
लाइफस्टाइल में बदलाव
टेस्टोस्टेरोन लेबल को बढ़ती उम्र में कुछ लाइफस्टाइल में बदलाव करके भी बनाए रखा जा सकता है। जैसे पर्याप्त नींद लें, वर्कआउट करें। तनाव से दूर रहें। इसके अलावा टेस्टोस्टेरोन रिप्लेसमेंट थेरेपी भी एक विकल्प है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.