Bird flu: "आंध्र प्रदेश में 6 जिलों में बर्ड फ्लू का प्रकोप। सरकार ने पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पर लगाई रोक। H5N1 संक्रमण के लक्षण, बचाव और सावधानियों की जानकारी यहां पढ़ें।"

Bird flu outbreak in andhra pradesh: आंध्र प्रदेश में 6 जिलों में आधिकारिक तौर पर बर्ड फ्लू के प्रकोप के बारे में जानकारी दी गई है। सरकार ने बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए पोल्ट्री की आवाजाही को प्रतिबंधित किया है। अगर आपको बर्ड फ्लू के बारे में जानकारी नहीं है तो बता दे कि यह जानकारी पक्षियों से फैलती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कच्चा चिकन खाने से बच्ची की मौत

आंध्र प्रदेश में H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा से मौत की खबर सामने आई है। जानकारी दी जा रही है कि तमिलनाडु जिले में 2 साल की बच्ची की वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी की बच्ची के माता-पिता ने उसे कच्चा चिकन खिलाया था, जिसके कारण वायरस का संक्रमण फैल गया। 4 अप्रैल को 6 जिलों में बर्ड फ्लू के बारे में जानकारी दी गई।

वायरस को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र से पोल्ट्री संबंधित सभी प्रोडक्ट को ले जाने की सख्त मनाही की गई है। सरकार ने ट्रांसपोर्ट के साथ ही स्थानीय विक्रेताओं से पूर्ण सहयोग करने की बात की है। महामारी वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जाएगा तो बर्ड फ्लू का प्रकोप तेजी से बढ़ सकता है। बर्ड फ्लू संक्रमित पक्षियों के साथ ही दूषित स्थान या मल से इंसानों में भी संक्रमण फैल सकता है। आईए जानते हैं बर्ड फ्लू होने पर क्या लक्षण दिखते हैं।

बर्ड फ्लू संक्रमण के लक्षण (Symptoms of Bird Flu)

बर्ड फ्लू वायरस एक पक्षी से दूसरे पक्षी में आसानी से फैलता है। वहीं कुछ मामलों में संक्रमण इंसानों तक भी पहुंच जाता है। H5N1 संक्रमण होने पर तेज बुखार, खांसी, गला खराब, मांसपेशियों में दर्द, सांस लेने में समस्या, आंखों में लालिमा आदि लक्षण दिखते हैं।

  1. कच्चे मांच या कच्चे अंडे का सेवन करने से बचें।
  2. हाथों को अच्छी तरह से साफ करने के बाद ही खाना खाएं। 
  3. पालतू जानवरों के साथ ही संक्रमित पक्षियों से दूरी बनाएं रखें। 
  4. अगर पोल्ट्री फॉर्म में कोई पक्षी अचानक मर जाए तो तुरंत डॉक्टर को संपर्क करें।