- Home
- Lifestyle
- Health
- दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 8 चीजें, नहीं तो गर्मी में हो जाएगी पेट की हालत खराब
दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 8 चीजें, नहीं तो गर्मी में हो जाएगी पेट की हालत खराब
हेल्थ डेस्क: गर्मियों में दही खाना सभी को बहुत पसंद होता है। चाहे मीठी लस्सी हो या नमकीन रायता ये आपके शरीर को ठंडक देता है, लेकिन दही के साथ कुछ ऐसी चीजें भी है जिनका सेवन आपको नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आपके शरीर पर उल्टा असर भी पड़ सकता हैं...
-1681981918930.jpg)
फिश
दही के साथ कभी भी मछली का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि फिश की तासीर गर्म होती है और जब इन दोनों चीजों को एक साथ खाया जाता है तो इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। साथ ही डेयरी प्रोडक्ट और फिश खाने से सफेद चकत्ते की बीमारी होने की संभावना भी होती है।

चीज
जी हां, दही और चीज को कभी भी एक साथ नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और पेट दर्द और अपच की शिकायत भी बढ़ जाती है।
फ्राइड फूड
दही के साथ कभी भी तली और भुनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि दही में मौजूद एंजाइम फैट को पचाने में बाधा उत्पन्न करते हैं, जिससे आपको पेट की समस्या हो सकती हैं।
खजूर
अगर दही को मीठा करने के लिए आप शक्कर की जगह डेट्स यानी कि खजूर का इस्तेमाल करते हैं, तो ऐसा करना भी बंद कर दें क्योंकि दही और खजूर को एक साथ खाने से आपका पेट खराब हो सकता है।
केला
अक्सर लोग दही और केला मिलाकर स्मूदी बनाकर इसका सेवन करते हैं, लेकिन दही और केला एक साथ खाना सही नहीं माना जाता है। अगर आपको दही और केला खाना भी है, तो उसके बीच कम से कम 1 से 2 घंटे का गैप जरूर रखें।
आम
गर्मियों के दिनों में आम और दही दोनों खाना लोगों को बहुत पसंद होता है और कई बार लोग फ्रूट्स में दही मिलाकर इसका सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आम और दही की तासीर अलग होती है। ऐसे में आपको दोनों को एक साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए।
खट्टे फल
दही के साथ आपको सिट्रस फ्रूट्स यानी कि अंगूर संतरे जैसी खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह आपकी पाचन क्रिया को धीमा करते हैं और इससे अपच, डायरिया और कब्ज जैसी समस्या हो सकती है।
उड़द की दाल
जी हां, अगर आप उड़द की दाल बना रहे हैं, तो उसके साथ दही का सेवन नहीं करें, क्योंकि इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। दरअसल, उड़द की दाल हैवी होती है और इसे पचाने में दही बाधा पैदा कर सकता है।
और पढ़ें- Chat GPT से पूछा क्या होता है sunstroke और heat stroke में अंतर, तो मिला ये जवाब, जानें
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.